,

भारत मंडपम में दिखेगी झारखंड की कला और संस्कृति, हेमंत सोरेन ने किया ‘विकास और विरासत’ थीम का शुभारंभ

रांची मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 'इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर' (IITF) 2026 के अंतर्गत झारखंड पवेलियन और पलाश का भव्य उद्घाटन किया।  इस अवसर पर उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा और वीर शहीद सिद्धो-कान्हू की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में राज्य के उद्योग मंत्री…

भारत मंडपम में दिखेगी झारखंड की कला और संस्कृति, हेमंत सोरेन ने किया ‘विकास और विरासत’ थीम का शुभारंभ

रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 'इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर' (IITF) 2026 के अंतर्गत झारखंड पवेलियन और पलाश का भव्य उद्घाटन किया। 

इस अवसर पर उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा और वीर शहीद सिद्धो-कान्हू की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में राज्य के उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस वर्ष IITF-2026 में झारखंड को 'फोकस स्टेट' के रूप में भागीदारी का गौरव प्राप्त हुआ है। पवेलियन पहुंचने पर मुख्यमंत्री का पारंपरिक झूमर नृत्य के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया। 

उद्घाटन के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने विभिन्न स्टालों का बारीकी से निरीक्षण किया और राज्य के हस्तशिल्प, लोककला-संस्कृति, स्थानीय उत्पादों तथा उद्यमिता से जुड़ी पहलों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड हर साल इस प्रतिष्ठित मेले में भाग लेता है। इस बार राज्य सरकार के विभिन्न विभाग अपनी उपलब्धियों और विकासात्मक पहलों को प्रदर्शित कर रहे हैं। 

पवेलियन की थीम 'विकास और विरासत' रखी गई है, जिसके माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और विकास की अनंत संभावनाओं को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत किया गया है। 

इसमें ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिला स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी तथा स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों को प्रोत्साहन देने के प्रयासों को प्रमुखता दी गई है। 

इस मंच के माध्यम से पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को एक बड़ा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार मिलने की उम्मीद है।

इस उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य सचिव अविनाश कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव मनोज कुमार, उद्योग विभाग के सचिव अरवा राजकमल, पर्यटन विभाग के निदेशक नमन प्रियेश लकड़ा और उद्योग निदेशक विशाल सागर सहित राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports