,

मिशन-2027 के लिए भाजपा का मेगा प्लान तैयार, छह संगठनात्मक क्षेत्रों में तैनात होंगे बाहरी नेता

लखनऊ भाजपा ने मिशन-2027 के लिए सूबे में माहौल गरमाने की तैयारी कर ली है। पार्टी प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए नेताओं की फौज उतारने जा रही है। इसका पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। संगठनात्मक क्षेत्र, कमिश्नरी, जिला और विधानसभा स्तर पर दूसरे राज्यों से आने वाले नेताओं को लगाया…

मिशन-2027 के लिए भाजपा का मेगा प्लान तैयार, छह संगठनात्मक क्षेत्रों में तैनात होंगे बाहरी नेता

लखनऊ
भाजपा ने मिशन-2027 के लिए सूबे में माहौल गरमाने की तैयारी कर ली है। पार्टी प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए नेताओं की फौज उतारने जा रही है। इसका पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। संगठनात्मक क्षेत्र, कमिश्नरी, जिला और विधानसभा स्तर पर दूसरे राज्यों से आने वाले नेताओं को लगाया जाएगा। बंगाल, बिहार सहित अन्य राज्यों की तर्ज पर पार्टी ने चुनावी तैयारियों की दृष्टि से दूसरे राज्यों के प्रदेश संगठन मंत्रियों को भी छह संगठनात्मक क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी जा रही है।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। 20 नवंबर के बाद प्रदेश में यूपी के अलावा बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, आंध्र प्रदेश, गुजरात सहित कई राज्यों के नेता नजर आएंगे। इनमें मंत्री, वर्तमान और पूर्व सांसद तथा विधायक, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों सहित हजारों की संख्या में अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं। भाजपा ने चूंकि इस बार छह संगठनात्मक क्षेत्रों के हिसाब से अपनी चुनावी रणनीति तय की है। इस रणनीति को माइक्रो लेबल पर जमीन पर उतारने का जिम्मा पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह संभालेंगे।

छह क्षेत्रों में दूसरे राज्यों के संगठन महामंत्री लगेंगे
चुनाव प्रबंधन की दृष्टि से छह क्षेत्रों में दूसरे राज्यों को संगठन महामंत्रियों को अस्थायी तौर पर लगाया गया है। इनमें मध्य प्रदेश के संगठन मंत्री चंद्रशेखर, छत्तीसगढ़ के करमवीर सिंह, राजस्थान के अजय कुमार, महाराष्ट्र के सतीश धोंड, झारखंड के पवन साईं, आंध्र प्रदेश के संगठन मंत्री एन मधुकर को लगाया जा रहा है।

यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए संघ भी संभालेगा मोर्चा
यूपी की इस चुनावी मुहिम में संघ और उसके सभी सहयोगी संगठन भी पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार को नई दिल्ली में झंडेलावान स्थित संघ मुख्यालय में आरएसएस और भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। सूत्रों की मानें तो कई घंटे चली इस उच्च स्तरीय बैठक में यूपी को लेकर चुनावी रणनीति पर मंथन हुआ। छह राज्यों के संगठन महामंत्रियों की चुनावी भूमिका तय करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी कार्यक्रमों सहित अन्य मुद्दों पर मंथन होने की खबर है। यूजीसी के प्रावधानों और एसआईआर को लेकर विपक्षी नेरेटिव की काट के लिए संघ खुद मोर्चा संभालेगा।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports