,

मिशन 2027 में जुटी भाजपा, गोरखपुर से जन चौपाल अभियान शुरू करेंगे मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर  भाजपा विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर जन चौपाल के जरिए जनता से सीधा संवाद स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 नवंबर को गोरखपुर से इस अभियान की शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री कचहरी स्थित टाउनहॉल मैदान में पहली जन चौपाल को संबोधित करेंगे। आगामी राजनीतिक चुनौतियों के बीच भाजपा…

मिशन 2027 में जुटी भाजपा, गोरखपुर से जन चौपाल अभियान शुरू करेंगे मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर
 भाजपा विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर जन चौपाल के जरिए जनता से सीधा संवाद स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 नवंबर को गोरखपुर से इस अभियान की शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री कचहरी स्थित टाउनहॉल मैदान में पहली जन चौपाल को संबोधित करेंगे। आगामी राजनीतिक चुनौतियों के बीच भाजपा इस अभियान के जरिए सरकार और संगठन की पहुंच सीधे जनता तक बनाने के साथ जमीनी स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ाने की कवायद में जुटी है।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता के साथ शनिवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। जन चौपाल की तैयारियों को लेकर शनिवार को बेनीगंज स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह की मौजूदगी में संगठन की बैठक हुई। कहा कि प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में जन चौपाल आयोजित होगी। इसकी शुरुआत माया बाजार शक्ति केंद्र (टाउनहॉल मैदान) से होगी।

उन्होंने मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों और बूथ प्रभारियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए जिम्मेदारी सौंपी। क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि जन चौपाल कार्यक्रम को कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता से सफल बनाएं। महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। संचालन महामंत्री अच्युतानंद शाही ने किया।

सरकार की उपलब्धियों भरी पाती से समर्थन मांग रहे मुख्यमंत्री योगी
वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से सरकार की उपलब्धियों वाली पाती प्रबुद्ध वर्ग के पास भेजी जा रही है। इसमें चार्टर्ड एकाउंटेंट, अधिवक्ता, आर्किटेक्ट, चिकित्सक से लेकर व्यापारी शामिल हैं। पत्र में वर्ष 2017 से पहले के अपराध और माफियाराज का जिक्र है। पाती में 10 साल की उपलब्धियों के आधार पर समर्थन की अपील की गई है।

सीएम की पाती को सोशल मीडिया पर शेयर कर लोग आभार जता रहे हैं। चार्टर्ड एकाउंटेंट शिशिर दूबे और अखिलेश्वर दुबे पत्र को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखते हैं कि मुख्यमंत्री की तरफ से पत्र में जो बात कही गई है, उसका अनुभव प्रदेश का हर वाशिंदा कर रहा है। सीएम का पत्र आदिल अमीन, डॉ अजीज अहमद, डॉ. सुधाकर पांडेय, विजय श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव, प्रिया कुमारी शुक्ला को मिला है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports