,

भगवान बिरसा मुंडा का उद्घोष और संघर्ष आज भी हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की देता है प्रेरणा

जल, जंगल, जमीन, संस्कृति और परम्पराओं की रक्षा करना हमारा दायित्व निवाली में हुआ भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस इतिहास के पन्नों में दर्ज अपने वीर जननायकों को स्मरण करने का दिन है। आज हम सब जनजातीय अस्मिता के प्रतीक…

भगवान बिरसा मुंडा का उद्घोष और संघर्ष आज भी हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की देता है प्रेरणा

जल, जंगल, जमीन, संस्कृति और परम्पराओं की रक्षा करना हमारा दायित्व

निवाली में हुआ भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस इतिहास के पन्नों में दर्ज अपने वीर जननायकों को स्मरण करने का दिन है। आज हम सब जनजातीय अस्मिता के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन त्याग, संघर्ष, साहस और स्वाभिमान की प्रेरणादायी गाथा है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के अन्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष करते हुए जनजातीय समाज को अपने अधिकारों, संस्कृति, परंपराओं और स्वाभिमान के प्रति जागरूक किया। उनका उद्घोष और संघर्ष आज भी हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देता है। उनका जीवन हमें सिखाता है कि अपने जल, जंगल, जमीन, संस्कृति और परम्पराओं की रक्षा करना हमारा दायित्व है। यह दिवस हमारे जनजातीय नायकों के बलिदान, संघर्ष और योगदान को स्मरण कर उनकी राष्ट्रभक्ति को नमन करने का सीखने का अवसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को जनजातीय गौरव दिवस पर बड़वानी जिले के निवाली में हुए कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़कर यह विचार व्यक्त किए। इस दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय तथा वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के कल्याण और उत्थान के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। विभिन्न योजनाओं के जरिए विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का काम किया जा रहा है। भगवान बिरसा मुंडा के साथ-साथ टंट्या मामा, भीमा नायक, रघुनाथ शाह, शंकर शाह और रानी दुर्गावती जैसे महान जननायकों का योगदान हमारी अमूल्य धरोहर है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी जनजातीय महान विभूतियों का जीवन हमें देशभक्ति, सामाजिक एकता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर हम सभी संकल्प लें कि उनकी विचारधारा और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करेंगे। जनजातीय संस्कृति, भाषा, परम्परा और विरासत का संरक्षण करते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष किया। उनके नेतृत्व में उलगुलान आंदोलन ने न केवल ब्रिटिश शासन को चुनौती दी, बल्कि जनजातीय समाज में अधिकारों और आत्म सम्मान के प्रति नई चेतना का संचार भी किया। उनका बलिदान और विचार आज भी देशवासियों, विशेषकर जनजातीय युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। बिरसा मुंडा की प्रतिमा भावी पीढ़ियों को उनके आदर्शों, राष्ट्र प्रेम, सामाजिक चेतना और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देगी।

वनाधिकार पत्र एवं सामुदायिक वन अधिकार हितग्राहियों से की वर्चुअली चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामुदायिक वन अधिकार योजना अंतर्गत ग्राम बोरकुंड के बेरसिया मांगला एवं ग्राम डाबरी के मनीराम नानला से चर्चा की। दोनों हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। ग्राम आमझिरी के अकरभाई धनसिंह ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र योजना अंतर्गत 2.5 हेक्टेयर भूमि के लिए आभार माना।

भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का हुआ अनावरण
जनजातीय गौरव दिवस पर कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं बड़वानी जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल, विधायक पानसेमल श्याम बर्डे, राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, सुरेन्द्र शर्मा, बाबूलाल यादव, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती तरुणा नरेंद्र सिसोदिया ने निवाली में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए
जनजातीय गौरव दिवस पर कांता विकलांग आश्रम झाकर, खेल परिसर निवाली, कस्तूरबा गांधी आश्रम निवाली, मॉडल स्कूल निवाली के विद्यार्थियों ने जनजातीय गीतों पर आकर्षक प्रस्तुति दी। ग्राम खड़की के ग्रामीणों ने मोरपंखी नृत्य की विशेष प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल, पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य जुलाल वसावे, जनपद अध्यक्ष पानसेमल श्रीमती शीला विनोद वसावे, नगर परिषद अध्यक्ष शैलेश भंडारकर एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports