,

बिहार में बनेंगे अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर, फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 18.21 करोड़ मंजूर

पटना   मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना साहिब स्टेशन से पटना घाट सड़क का निर्माण समय सीमा में पूरा करने को कहा है। उन्होंने शनिवार को निर्माणाधीन संपर्क पथ का निरीक्षण किया। इससे पटना साहिब रेलवे स्टेशन से जेपी गंगा पथ तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके लिए 1.5 किमी लंबे संपर्क पथ का निर्माण कराया जा…

बिहार में बनेंगे अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर, फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 18.21 करोड़ मंजूर

पटना 
 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना साहिब स्टेशन से पटना घाट सड़क का निर्माण समय सीमा में पूरा करने को कहा है। उन्होंने शनिवार को निर्माणाधीन संपर्क पथ का निरीक्षण किया। इससे पटना साहिब रेलवे स्टेशन से जेपी गंगा पथ तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके लिए 1.5 किमी लंबे संपर्क पथ का निर्माण कराया जा रहा है। इस परियोजना पर 52.54 करोड़ खर्च होंगे। सीएम ने निर्माणाधीन संपर्क पथ का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संपर्क पथ बनने से पटना साहिब रेलवे स्टेशन सीधे जेपी गंगा पथ से जुड़ जाएगा। इससे अशोक राजपथ और मारूफगंज मंडी क्षेत्र में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। दलहट्टा, चरखीपर सहित आसपास के इलाकों की सड़क संपर्कता भी बेहतर होगी। पटना साहिब रेलवे स्टेशन के पास आरओबी के माध्यम से जेपी गंगा पथ को नए एनएच-30 से भी जोड़ा जाएगा।

पटना साहिब से जेपी पथ तक सड़क निर्माण
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों को बेहतर सड़क और यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके पहले पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव पंकज पाल ने सीएम को परियोजना की प्रगति की जानकारी दी। बताया कि निर्माण कार्य पांच अप्रैल 2025 को शुरू हुआ था। पटना साहिब रेलवे स्टेशन से शुरू होकर यह संपर्क पथ पटना घाट में जेपी गंगा पथ के संपर्क मार्ग से जुड़ेगा। परियोजना के तहत अशोक राजपथ पर फ्लाईओवर का भी निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अनिमेष पराशर, नगर आयुक्त यशपाल मीणा और जिलाधिकारी कुंदन कुमार मौजूद थे।

बिहार में विकसित होंगे अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर
वहीं दूसरी तरफ बिहार में बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने और सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए राज्य में अब जल्द ही अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर (भूमिगत सड़क गलियारा) विकसित होगा। इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए पथ निर्माण विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य सरकार ने इस परियोजना की फिजिबिलिटी स्टडी (व्यवहार्यता अध्ययन) के लिए 18.21 करोड़ की राशि को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। अध्ययन का उद्देश्य यह पता लगाना है कि भूमिगत मार्ग किन-किन इलाकों में व्यावहारिक होंगे। इसके तहत मिट्टी की जांच, भूजल स्तर, संभावित रूट अलाइनमेंट और तकनीकी चुनौतियों का विश्लेषण किया जाएगा। पूरी परियोजना के क्रियान्वयन और निगरानी का जिम्मा बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड (बीएसआरडीसीएल) को सौंपा गया है।

सर्वे कराकर डिटेल रिपोर्ट सौंपी जाएगी
विभागीय निर्देशों के अनुसार, सभी पहलुओं का सर्वेक्षण कर चालू वित्तीय वर्ष में फिजिबिलिटी स्टडी की विस्तृत रिपोर्ट सरकार को सौंपने का लक्ष्य है। रिपोर्ट के बाद कॉरिडोर के निर्माण की रूपरेखा और बजट को अंतिम रूप दिया जाएगा। शुरुआती चरण में राजधानी पटना के उन व्यस्ततम इलाकों को जोड़ा जाएगा। जहां रोजाना भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। भागलपुर, पूर्णिया, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, बिहारशरीफ, गयाजी, समस्तीपुर समेत राज्य के अन्य जिलों में भी सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए सर्वेक्षण और विकास कार्यों की समीक्षा की जा रही है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports