,

बागेश्वर धाम की कथा को लेकर हाई अलर्ट, 9 सेक्टर और 7 जोन में बंटा आयोजन स्थल

 प्रतापगढ़  प्रतापगढ़ जिले के कुंडा स्थित बेंती राजभवन परेड ग्राउंड में 17 से 20 नवंबर तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भव्य श्रीराम कथा सुनाएंगे. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है. पूरे कथा क्षेत्र को 9 सेक्टर और 7 जोन में बांटकर…

बागेश्वर धाम की कथा को लेकर हाई अलर्ट, 9 सेक्टर और 7 जोन में बंटा आयोजन स्थल

 प्रतापगढ़ 

प्रतापगढ़ जिले के कुंडा स्थित बेंती राजभवन परेड ग्राउंड में 17 से 20 नवंबर तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भव्य श्रीराम कथा सुनाएंगे. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है. पूरे कथा क्षेत्र को 9 सेक्टर और 7 जोन में बांटकर करीब एक हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. इसके साथ ही कुंडा विधायक राजा भैया के विशेष निमंत्रण पर जोधपुर शिविर से 500 पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी भी इस चार दिवसीय धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनने पहुंच रहे हैं। 

9 सेक्टर और 7 जोन में बंटा कथा क्षेत्र
अपर पुलिस अधीक्षक बृजनंदन राय के अनुसार, सुरक्षा के मद्देनजर कथा क्षेत्र को 9 सेक्टर और 7 जोन में विभाजित किया गया है. हर जोन की जिम्मेदारी एक प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक को सौंपी गई है. सुरक्षा घेरे में 1 एसपी, 3 एडिशनल एसपी और 6 सीओ समेत करीब एक हजार जवान तैनात रहेंगे, जिनमें फतेहपुर, कौशाम्बी और प्रयागराज कमिश्नरेट का अतिरिक्त बल भी शामिल है. सीसीटीवी कैमरों और सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मियों से निगरानी होगी, जबकि 16 से 20 नवंबर तक कुंडा में रूट डायवर्जन और भारी वाहनों पर प्रतिबंध लागू रहेगा। 

विशेष पंडाल और 24 घंटे भंडारे की व्यवस्था
बेंती में आयोजित इस कथा के लिए विशाल पंडाल तैयार किए गए हैं. मुख्य पंडाल 100 फीट चौड़ा और 560 फीट लंबा है, जिसके दोनों तरफ 54 फीट चौड़े और 400 फीट लंबे दो अतिरिक्त पंडाल बने हैं. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 80 फीट लंबे और 48 फीट चौड़े विशेष मंच से कथा सुनाएंगे, जिसके पीछे हेलीपैड भी बनाया गया है. अंतिम दिन दिव्य दरबार भी सजेगा। यहां 20 से 25 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने और चारों दिन 24 घंटे लगातार भंडारे व नाश्ते की व्यवस्था की गई है। 

राजनीतिक हस्तियां भी आएंगी आयोजन में धार्मिक जगत के साथ-साथ राजनीति से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों के पहुंचने की भी संभावना है। आयोजन से जुड़े लोगों के मुताबिक, योगगुरु बाबा रामदेव, सतुआ बाबा और हैदराबाद के टी.राजा समेत कई संतों, मंत्रियों और विधायकों को आमंत्रित किया गया है। बाबा रामदेव और सतुआ बाबा सहित कुछ संतों को भी न्योता दिया गया है। इसके अलावा दूसरे राज्यों के कई नेताओं के भी कुंडा पहुंचने की उम्मीद है।

आखिरी दिन लगेगा दिब्य दरबार
आयोजन के आखिरी दिन दिव्य दरबार लगेगा। पंडाल, भोजन और ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। श्रद्धालुओं के भोजन के लिए 20 बड़े चूल्हों पर खाना बनाया जाएगा।

फिल्म ‘हनुमान अंश' के कलाकार आएंगे
फिल्म ‘हनुमान अंश ’ के मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्य ने वीडियो जारी कर बताया कि वे अपने साथी कलाकारों के साथ 18 नवंबर को कथा में पहुंचेंगे।

सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजान
सुरक्षा की जिम्मेदारी 1 एसपी, 3 एडिशनल एसपी और 6 सीओ संभालेंगे। फतेहपुर, कौशांबी और प्रयागराज से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए 16 से 20 नवंबर तक कुंडा में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। आयोजन समिति के मुताबिक, हजारों श्रद्धालुओं के बैठने और ठहरने का इंतजाम किया जा रहा है। करीब 20 से 25 हजार लोगों के ठहरने की व्यवस्था होगी।

500 पाक शरणार्थी और दिग्गजों का जमावड़ा
कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' ने पुष्टि की है कि राजस्थान के जोधपुर स्थित शिविर से 500 पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी कथा में शामिल होंगे. उनके ठहरने और भोजन के लिए अलग टेंट लगाए गए हैं, साथ ही 10 बसों से उन्हें प्रयागराज संगम, अयोध्या और काशी विश्वनाथ के दर्शन भी कराए जाएंगे. इस आयोजन में योगगुरु बाबा रामदेव, सतुआ बाबा और हैदराबाद के विधायक टी. राजा सहित कई संत और राजनीतिक हस्तियां भी जुटेंगी। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports