पीएम मोदी के 25 साल के शासन का होगा अध्ययन, नीति आयोग पांच चरणों में आयोजित करेगा कार्यशालाएं

नई दिल्ली नीति आयोग सरकार के मुखिया के तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल से सीख लेने के लिए 17 नवंबर को पांच राष्ट्रीय कार्यशालाओं की एक शृंखला शुरू करेगा। रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। देश के साझा ज्ञान का हिस्सा बन सके बयान में…

पीएम मोदी के 25 साल के शासन का होगा अध्ययन, नीति आयोग पांच चरणों में आयोजित करेगा कार्यशालाएं

नई दिल्ली
नीति आयोग सरकार के मुखिया के तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल से सीख लेने के लिए 17 नवंबर को पांच राष्ट्रीय कार्यशालाओं की एक शृंखला शुरू करेगा। रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

देश के साझा ज्ञान का हिस्सा बन सके
बयान में कहा गया कि इस शृंखला के तहत सार्वजनिक नेतृत्व के इन 25 वर्षों का अध्ययन किया जाएगा, ताकि इससे मिलने वाली सीख देश के साझा ज्ञान का हिस्सा बन सके। इसमें उन लोगों के अनुभवों को संकलित किया जाएगा जो इस यात्रा का हिस्सा रहे हैं और इन अनुभवों को ऐसे ज्ञान में बदला जाएगा जिससे सभी को लाभ मिल सके।

अपना तीसरा कार्यकाल पूरा कर रहे पीएम मोदी
पीएम मोदी ने सात अक्टूबर, 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला था। उस पद पर 12 वर्षों से अधिक समय तक सेवा देने के बाद, उन्होंने मई, 2014 में प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला और वह लगातार अपना तीसरा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।

नागरिकों की सेवा के लिए मौजूद
बयान में कहा गया कि सात अक्टूबर, 2026 को 25 वर्ष पूरे होने के साथ ही यह भारत में किसी निर्वाचित सरकार के मुखिया के रूप में सबसे लंबा निरंतर कार्यकाल बन गया है। बयान में आगे कहा गया कि इस दौरान शासन व्यवस्था 'प्रधान सेवक' के विचार पर आधारित रही है, जिसके तहत सरकार का प्रत्येक कार्यालय नागरिकों की सेवा के लिए मौजूद है।

अंत्योदय का किया जिक्र
इसके मुताबिक 'अंत्योदय' ने प्रगति का पैमाना अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को बनाया है। 'जन भागीदारी' ने विकास को एक जन आंदोलन बना दिया है। 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' के सिद्धांत ने इसे एक साझा राष्ट्रीय उद्यम के रूप में और मजबूत किया है।

किन विषयों पर आधारित होगी ये कार्यशालाएं
ये कार्यशालाएं शासन के पांच विषयों – नवंबर 2026 में 'मिशन के रूप में नेतृत्व', जनवरी 2027 में 'सेवा प्रदाता के रूप में शासन', अप्रैल 2027 में 'समावेशन के रूप में विकास', जुलाई 2027 में 'सभ्यतागत पहचान' और सितंबर 2027 में 'वैश्विक शक्ति के रूप में भारत' पर केंद्रित होंगी। पहली कार्यशाला का आयोजन 17 नवंबर, 2026 को राष्ट्रीय राजधानी में किया जाएगा। मंत्रिमंडल सचिव टी वी सोमनाथन कार्यशाला का समापन करेंगे।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports