,

मौसम ने बदली करवट, हरियाणा में आज से सर्द हवाओं का असर तेज

चरखी दादरी. जिले में रविवार अल सुबह बिखराव वाली बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश के बाद अब तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने के बाद उत्तर दिशा से चलने वाली ठंडी हवाएं मैदानी…

मौसम ने बदली करवट, हरियाणा में आज से सर्द हवाओं का असर तेज

चरखी दादरी.

जिले में रविवार अल सुबह बिखराव वाली बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश के बाद अब तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने के बाद उत्तर दिशा से चलने वाली ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ाएंगी। इससे आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

चरखी दादरी में रविवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी और बादलों के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला। हांलाकि बाद में मौसम साफ हो गया ओर धूप खिल गई। मौसम में आये बदलाव से अब ठंड की शुरुआत होने के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव आया है। शनिवार को प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी हुई, जबकि रविवार को इसका असर दक्षिणी जिलों तक पहुंचा। इसके चलते चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों में कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि रविवार रात तक पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर से आगे निकल जाएगा। इसके प्रभाव से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई है। अब हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी होने से पहाड़ों की ठंडक मैदानी क्षेत्रों तक पहुंचेगी। इससे आगामी दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने लगेगी।

उत्तरी हवाएं बढ़ाएंगी ठिठुरन
पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकलने के बाद उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं चलेंगी। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। इससे दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। बारिश वाले क्षेत्रों में हवाओं की गति कम रहने पर सुबह के समय हल्की धुंध और कहीं-कहीं कोहरा छा सकता है। आगामी दिनों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports