,

CM योगी का आगरा दौरा रद्द होने से बढ़ी हलचल, अब दिल्ली जाने का कार्यक्रम

आगरा आगरा में सीएम योगी का दौरा एक बार फिर से रद हो गया है। अब सीएम योगी मथुरा से सीधे दिल्ली रवाना होंगे। इससे पहले भी एक बार उनका दौरा रद हुआ था। सीएम योगी को दिवंगत विधायक छोटे लाल वर्मा के आवास पर स्वजन से मुलाकात के लिए आना था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

CM योगी का आगरा दौरा रद्द होने से बढ़ी हलचल, अब दिल्ली जाने का कार्यक्रम

आगरा
आगरा में सीएम योगी का दौरा एक बार फिर से रद हो गया है। अब सीएम योगी मथुरा से सीधे दिल्ली रवाना होंगे। इससे पहले भी एक बार उनका दौरा रद हुआ था। सीएम योगी को दिवंगत विधायक छोटे लाल वर्मा के आवास पर स्वजन से मुलाकात के लिए आना था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को 20 मिनट के लिए आगरा आने वाले थे। मथुरा से वापसी के दौरान खेरिया एयरपोर्ट पर रुकना था और वहां से सीधे दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा के विभव नगर स्थित आवास पर जाना था।

मुख्यमंत्री को स्वजन से मुलाकात करना था और फिर लखनऊ के लिए रवाना होना था। लेकिन मंगलवार सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री का आगरा दौरा रद्द हो गया अब मुख्यमंत्री सीधे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इससे पहले एमएलसी चुनाव के दौरान 16 अक्टूबर को मुख्यमंत्री को टाटा ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करना था। जनसभा के बाद दिवंगत विधायक छोटे लाल के विभव नगर स्थित आवास पर जाना था लेकिन मौसम खराब होने के कारण यह कार्यक्रम रद हो गया था। 

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports