,

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महासती साध्वी कुमुदलता जी से लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनुष्ठान आराधिका महासती साध्वी कुमुदलता जी से लिया आशीर्वाद इंदौर में नृसिंह वाटिका पहुंचकर साध्वी  से की सौजन्य भेंट, जाना कुशलक्षेम  इंदौर  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार शाम अपने इंदौर प्रवास के दौरान स्थानीय नृसिंह वाटिका पहुंचकर अनुष्ठान आराधिका महासती साध्वी श्री कुमुदलता जी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महासती साध्वी कुमुदलता जी से लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनुष्ठान आराधिका महासती साध्वी कुमुदलता जी से लिया आशीर्वाद

इंदौर में नृसिंह वाटिका पहुंचकर साध्वी  से की सौजन्य भेंट, जाना कुशलक्षेम
 इंदौर 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार शाम अपने इंदौर प्रवास के दौरान स्थानीय नृसिंह वाटिका पहुंचकर अनुष्ठान आराधिका महासती साध्वी श्री कुमुदलता जी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साध्वी  का अभिवादन कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साध्वी श्री के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा में संत-महात्माओं तथा आध्यात्मिक गुरुओं का सदैव विशिष्ट स्थान रहा है। संतों का सान्निध्य एवं उनका मार्गदर्शन समाज को नैतिक मूल्यों, सदाचार, सेवा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनके विचार एवं उपदेश व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ ही समाज में प्रेम, शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करते हैं। संत-महात्माओं के मार्गदर्शन से समाज में मानवीय संवेदनाओं, परोपकार और सेवा भावना को भी प्रोत्साहन मिलता है।

इस अवसर पर श्री श्वेताम्बर जैन श्रावक संघ के ट्रस्टियों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आत्मीय स्वागत किया गया। ट्रस्टियों ने उन्हें साफा पहनाकर एवं स्मृति चिह्न तथा नवकार मंत्र भेंटकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर नगरीय आवास एवं विकास मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय, महापौर  पुष्यमित्र भार्गव, विधायक  रमेश मेंदोला, विधायक  अनिल जैन,  सुमित मिश्रा सहित जैन समाज के अनेक गणमान्यजन एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports