,

’मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक उद्यम योजना’ बनी युवाओं की संबल

नर्मदापुरम के अंशुल ने स्थापित की स्वावलंबन की मिसाल विभाग ने 2026-27 में 859 हितग्राहियों को 3 हजार 800 लाख से अधिक वित्तीय सहायता देकर बनाया आत्मनिर्भर भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दूरदर्शी नेतृत्व तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर के सतत मार्गदर्शन में पिछड़ा वर्ग तथा…

’मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक उद्यम योजना’ बनी युवाओं की संबल

नर्मदापुरम के अंशुल ने स्थापित की स्वावलंबन की मिसाल

विभाग ने 2026-27 में 859 हितग्राहियों को 3 हजार 800 लाख से अधिक वित्तीय सहायता देकर बनाया आत्मनिर्भर

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दूरदर्शी नेतृत्व तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर के सतत मार्गदर्शन में पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम द्वारा संचालित योजनाएं युवाओं के सपनों को साकार कर रही हैं। मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त करने में ऐतिहासिक सिद्ध हो रही हैं।

विभाग की उल्लेखनीय उपलब्धियां एवं प्रगति
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में युवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान कर उद्योग एवं स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक उद्यम योजना में अब तक 859 हितग्राहियों को 3834.24 लाख का ऋण एवं सहायता प्रदान कर लाभान्वित किया गया है। राज्य सरकार की यह संकल्पबद्धता प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय को आर्थिक रूप से सुदृढ़, स्वावलंबी और सशक्त बनाने की दिशा में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

शासकीय प्रोत्साहन से चौरे बने आत्मनिर्भरता के प्रतीक
नर्मदापुरम जिले के निवासी श्री अंशुल चौरे (पिता श्री विजय कुमार चौरे) की सफलता की कहानी मध्यप्रदेश शासन की कल्याणकारी दृष्टि का प्रत्यक्ष उदाहरण है। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण अंशुल अपनी आजीविका चलाने के लिए सतत संघर्षरत थे। उनका स्वप्न स्वयं की जे.सी.बी. मशीन क्रय कर सम्मानजनक स्वरोजगार स्थापित करने का था।

इस विषम परिस्थिति में मध्यप्रदेश सरकार की ‘पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक उद्यम योजना’ उनके लिए जीवनदायिनी संबल बनकर आई। योजना के अंतर्गत विभाग द्वारा अंशुल चौरे को 25.00 लाख रूपये की ऋण राशि स्वीकृत कराई गई। इस सहयोग से उन्होंने जे.सी.बी. मशीन क्रय कर स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ किया। आज वे न केवल आत्मसम्मान के साथ आजीविका अर्जित कर रहे हैं, अपितु क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हैं।

अंशुल चौरे ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि"शासन की यह योजना मेरे जीवन में नवप्रभात लेकर आई है। जे.सी.बी. अब केवल मेरी आजीविका का माध्यम नहीं, बल्कि मेरे आत्मसम्मान और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। राज्य सरकार की ये योजनाएं जरूरतमंदों को प्रगति पथ पर आगे बढ़ाने में वरदान साबित हो रही हैं।"

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports