,

बोन टीबी को हराकर दीपिका ने रचा इतिहास, घुटनों के बल चलकर नवोदय विद्यालय तक पहुंची

सफलता की कहानी घुटनों के बल चलने वाली सुकमा की बेटी दीपिका ने भरी सपनों की उड़ान बोन टीबी को मात देकर बनी नवोदय विद्यालय की छात्रा रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व और संवेदनशील पहल ने सुकमा जिले की एक होनहार बेटी के जीवन में नया उजाला भर दिया है। कभी गंभीर बीमारी…

बोन टीबी को हराकर दीपिका ने रचा इतिहास, घुटनों के बल चलकर नवोदय विद्यालय तक पहुंची

सफलता की कहानी

घुटनों के बल चलने वाली सुकमा की बेटी दीपिका ने भरी सपनों की उड़ान

बोन टीबी को मात देकर बनी नवोदय विद्यालय की छात्रा

रायपुर
 मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व और संवेदनशील पहल ने सुकमा जिले की एक होनहार बेटी के जीवन में नया उजाला भर दिया है। कभी गंभीर बीमारी के कारण घुटनों के बल चलने को मजबूर रहीं दीपिका नाग ने अपनी मेहनत और शासन की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दम पर हड्डी की टीबी (बोन टीबी) जैसी गंभीर बीमारी को मात दे दी है। आज वह जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 11वीं की मेधावी छात्रा के रूप में अपने सुनहरे भविष्य का निर्माण कर रही हैं।

संघर्ष से सफलता तक की कहानी

        सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड के ग्राम बकुला घाट निवासी स्व. तुलसीराम नाग की पुत्री दीपिका को वर्ष 2020 में गंभीर शारीरिक तकलीफ के चलते जिला अस्पताल लाया गया था। स्थिति यह थी कि वह अपने पैरों पर खड़े होने में भी असमर्थ थीं और घुटनों के बल चलने को मजबूर थीं। जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुशवाहा ने गहन जांच के बाद पाया कि दीपिका को “बोन टीबी“ है। स्वास्थ्य अमले ने बच्ची को बाहर रेफर करने के बजाय जिले में ही सर्वाेत्तम चिकित्सा देने का निर्णय लिया। एक महीने तक अस्पताल में भर्ती रखकर उनकी सघन निगरानी की गई।

निःशुल्क उपचार और पोषण सहायता बनी संजीवनी

      जिला प्रशासन सुकमा के मार्गदर्शन और स्वास्थ्य विभाग की प्रतिबद्धता के चलते लगभग दो वर्षों तक दीपिका का निरंतर और पूरी तरह निःशुल्क उपचार चला। इसके साथ ही, “राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम“ के तहत उन्हें नियमित जांच और पोषण आहार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस दौरान दीपिका का वजन 15 किलोग्राम बढ़ा।

पूरी तरह रोगमुक्त होकर फिर से अपने पैरों पर खड़ी होकर किया दौड़ना शुरू 

       बीमारी को हराने के बाद दीपिका ने अपने दृढ़ संकल्प के बल पर प्रतिष्ठित जवाहर नवोदय विद्यालय, सुकमा की प्रवेश परीक्षा पास की और आज वह अपनी पढ़ाई पूरी लगन के साथ कर रही हैं। प्रशासन की ओर से लगातार स्वास्थ्य मॉनिटरिंग का सिलसिला आज भी जारी है। हाल ही में दिवाली की छुट्टियों के दौरान जिला टीबी समन्वयक श्री जयनारायण सिंह ने दीपिका के घर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का फॉलोअप लिया। इस दौरान उन्हें वर्ष 2020 की वह पुरानी तस्वीर दिखाई गई जब वह अस्पताल में भर्ती थीं। अपनी उस तस्वीर को देखकर दीपिका भावविभोर हो उठीं और उनके चेहरे पर एक संतुष्टि भरी मुस्कान बिखर गई।।

प्रशासन की संवेनशीलता के प्रति आभार

       दीपिका और उनके परिवार ने नया जीवन और बेहतर भविष्य देने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। सुकमा की यह बेटी आज क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports