,

किसानों के लिए खुशखबरी! शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब को 254 करोड़ की वित्तीय सहायता देने का किया ऐलान

मोहाली   खेती को फायदे का सौदा बनाने और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन कायम करने के लिए केंद्र सरकार अब किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को मोहाली के बदरपुर गांव पहुंचे। यहां आयोजित ‘खेत बचाओ…

किसानों के लिए खुशखबरी! शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब को 254 करोड़ की वित्तीय सहायता देने का किया ऐलान

मोहाली 

 खेती को फायदे का सौदा बनाने और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन कायम करने के लिए केंद्र सरकार अब किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को मोहाली के बदरपुर गांव पहुंचे।

यहां आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ के दौरान उन्होंने पंजाब के किसानों को 254 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के स्वीकृति पत्र देने का ऐलान किया। कार्यक्रम में पराली प्रबंधन, आधुनिक मशीनों और ग्रीन अमोनिया के इस्तेमाल से खेती की तस्वीर बदलने पर चर्चा हुई।

केंद्रीय मंत्री ने किसानों और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने कहा कि किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ खेती की लागत घटाना और उनकी आमदनी बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए पारंपरिक खेती के साथ नई तकनीकों को अपनाना होगा।

गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का किया उल्लेख
पंजाब की धरती पर पहुंचने पर शिवराज सिंह चौहान ने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को याद किया। उन्होंने कहा कि पंजाब आते ही उनका हृदय श्रद्धा और आनंद से भर जाता है।

गुरु नानक देव जी ने ‘किरत करो, नाम जपो और वंड छको’ का संदेश देकर मेहनत, ईश्वर के स्मरण और मिल-बांटकर खाने का रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा कि वह किसानों की सेवा के उद्देश्य से यहां पहुंचे हैं।

पराली को समस्या नहीं, कमाई का साधन बनाने पर जोर
कार्यक्रम में फसल अवशेष प्रबंधन और गेहूं की उन्नत बिजाई की तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। किसानों को बताया गया कि आधुनिक मशीनों और वैज्ञानिक तरीकों से पराली का बेहतर प्रबंधन किया जा सकता है।

इससे खेतों में पराली जलाने की जरूरत कम होगी और फसल अवशेषों का उपयोग आमदनी बढ़ाने के लिए भी किया जा सकेगा। शिवराज ने सौर ऊर्जा से ग्रीन अमोनिया तैयार करने की संभावनाओं पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी तकनीकों को बढ़ावा देकर रासायनिक खादों पर निर्भरता कम करने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।

प्रदर्शनी में दिखाई खेती की नई तकनीकें
कार्यक्रम स्थल पर कृषि तकनीक प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें आधुनिक कृषि उपकरणों, स्मार्ट सिंचाई प्रणाली और नई मशीनरी के बारे में किसानों को जानकारी दी गई।

विशेषज्ञों ने मशीनों के इस्तेमाल से खेती में समय और श्रम की बचत के तरीके समझाए। अंत में केंद्रीय मंत्री ने किसानों से ‘खेत बचाओ अभियान’ को जन आंदोलन बनाने और टिकाऊ खेती की तकनीकें अपनाने की अपील की।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed