,

कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई: बिचौलियों के 595 क्विंटल धान लदे दो ट्रक पकड़े

राजनांदगांव. राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सीजन शुरू होते ही अवैध धान के परिवहन और कारोबार पर प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। इसी कड़ी में राजनांदगांव जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाटेकोरा बैरियर पर दो ट्रकों से कुल 595 क्विंटल धान जब्त किया है। दोनों वाहनों में बिना वैध अनुमति…

कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई: बिचौलियों के 595 क्विंटल धान लदे दो ट्रक पकड़े

राजनांदगांव.

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सीजन शुरू होते ही अवैध धान के परिवहन और कारोबार पर प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। इसी कड़ी में राजनांदगांव जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाटेकोरा बैरियर पर दो ट्रकों से कुल 595 क्विंटल धान जब्त किया है।

दोनों वाहनों में बिना वैध अनुमति के धान का परिवहन किया जा रहा था। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने खुद बैरियर पहुंचकर जांच अभियान का जायजा लिया और संदिग्ध वाहनों की जांच कराई। कलेक्टर जितेन्द्र यादव पाटेकोरा बैरियर के निरीक्षण पर पहुंचे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे दो ट्रकों की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं। अधिकारियों ने तत्काल दोनों वाहनों को रुकवाकर उनकी तलाशी ली। जांच में दोनों ट्रकों में बड़ी मात्रा में धान लदा मिला, जिसके परिवहन से संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की गई।इस कार्रवाई के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एसडीएम और खाद्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

पहले ट्रक में 306 और दूसरे में मिला 289 क्विंटल धान
प्रशासनिक जांच में पहले ट्रक से 742 बोरे धान बरामद किए गए। इनका कुल वजन लगभग 306 क्विंटल बताया गया है। वहीं दूसरे ट्रक में करीब 289 क्विंटल धान लोड था।दोनों वाहनों से बरामद धान का कुल वजन 595 क्विंटल है। प्रशासन ने तत्काल दोनों ट्रकों को अपने कब्जे में लेकर उनमें मौजूद धान भी जब्त कर लिया।

धान कहां से आया, अब इसकी होगी जांच
कार्रवाई के बाद प्रशासन अब जब्त धान के स्रोत और उसके गंतव्य का पता लगाने में जुटा है। जांच की जा रही है कि धान कहां से लाया जा रहा था और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। साथ ही इस पूरे मामले में बिचौलियों या किसी संगठित अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की भूमिका होने की आशंका की भी पड़ताल की जाएगी।नियमानुसार संबंधित पक्षों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बैरियर पर तैनात कर्मचारियों को कलेक्टर की सख्त हिदायत
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने चेकपोस्ट पर तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की गंभीरता से जांच की जाए। विशेष रूप से धान लेकर आने वाले वाहनों के दस्तावेज और परिवहन अनुमति की बारीकी से जांच करने को कहा गया है।उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना वैध कागजात के धान का परिवहन करने वाले वाहनों को किसी भी परिस्थिति में जिले में प्रवेश नहीं मिलना चाहिए। चेकपोस्ट पर निगरानी में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

किसानों के हितों की रक्षा के लिए अवैध कारोबार पर शिकंजा
कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सरकार की व्यवस्था का लाभ वास्तविक किसानों तक पहुंचे और उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके, इसके लिए अवैध धान की आवक पर प्रभावी रोक लगाना जरूरी है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिचौलियों और अवैध धान कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि कहीं भी अवैध धान भंडारण या परिवहन की जानकारी मिलने पर तत्काल जिला प्रशासन को सूचित करें।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports