संविधान दिवस पर कांग्रेस की बड़ी तैयारी, भोपाल में जुटेंगे दिग्गज नेता

भोपाल   मध्य प्रदेश में 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर प्रदेश कांग्रेस राजधानी भोपाल में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है। इसी बीच जानकारी है कि, पार्टी हाईकमान ने दिल्ली में प्रस्तावित राष्ट्रीय कार्यक्रम का स्थान बदलकर भोपाल में ही संविधान रक्षा मार्च निकालने का फैसला लिया है। आयोजन में…

संविधान दिवस पर कांग्रेस की बड़ी तैयारी, भोपाल में जुटेंगे दिग्गज नेता

भोपाल 

 मध्य प्रदेश में 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर प्रदेश कांग्रेस राजधानी भोपाल में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है। इसी बीच जानकारी है कि, पार्टी हाईकमान ने दिल्ली में प्रस्तावित राष्ट्रीय कार्यक्रम का स्थान बदलकर भोपाल में ही संविधान रक्षा मार्च निकालने का फैसला लिया है। आयोजन में प्रदेशभर से लगभग 1 लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य भी तय किया गया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे? फिलहाल उनके भोपाल आने की प्रारंभिक सूचना है, लेकिन अबतक पार्टी की ओर से उनके दौरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

दरअसल, कांग्रेस ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी के आरोपों को लेकर 25 और 26 नवंबर को दिल्ली में 'दिल्ली चलो' कार्यक्रम प्रस्तावित किया था। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारियां कर रखी थीं। प्रदेश की हर विधानसभा से कम से कम दो बसों में भरकर कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य रखा गया था। प्रदेश स्तर पर इसे मॉनिटर करने के लिए राजधानी भोपाल में कंट्रोल रूम भी बनाया गया था।

पार्टी महासचिव ने प्रदेश कांग्रेस को दी थी संशोधित जानकारी
हालांकि, 15 नवंबर को एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों को संशोधित कार्यक्रम की जानकारी दी। इसके तहत दिल्ली का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित किया गया है, जिसके बाद 26 नवंबर को सभी राज्यों की राजधानियों में संविधान रक्षा मार्च निकालने का फैसला लिया गया है। मध्य प्रदेश में इस आयोजन का केंद्र भोपाल होगा। ऐसे में दिल्ली जाने के लिए तैयार की जा रही भीड़ अब राजधानी भोपाल में जुटाने की तैयारी की जा रही है। पार्टी के सूत्रों की मानें तो भोपाल के इसी कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं।

आंबेडकर प्रतिमा से शुरू होगा संविधान रक्षा मार्च
पार्टी आला कमान से मिले निर्देशों के मुताबिक, संविधान रक्षा मार्च की शुरुआत डॉ. भीमराव आंबेडकर या महात्मा गांधी की प्रमुख प्रतिमा से किया जाएगा। यहां संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ होगा। साथ ही, संविधान की रक्षा करने की शपथ भी ली जाएगी। इसके बाद मार्च किसी अन्य महत्वपूर्ण स्थान तक पहुंचेगा। प्रदेश कांग्रेस ने जिला इकाइयों, अग्रिम संगठनों और पार्टी के विभिन्न विभागों को अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम लोगों को शामिल कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बूथ स्तर तक चलाया जाएगा अभियान
कांग्रेस की रणनीति सिर्फ 26 नवंबर के आयोजन तक सीमित नहीं रहेगी। पार्टी ने 22 से 30 नवंबर तक प्रदेशभर में बूथ स्तर पर 'वोट रक्षक अभियान' चलाने का भी फैसला लिया है। इसके तहत प्रदेश के हर बूथ पर कम से कम एक वोट रक्षक नियुक्त किया जाएगा। उसकी जिम्मेदारी मतदाता सूची से हटाए नामों का सत्यापन कर संबंधित मतदाताओं के बयान जुटाने की होगी। वोट रक्षक रोजाना सत्यापन का रिकॉर्ड पोर्टल पर अपलोड करेंगे। मंडल अध्यक्ष इसकी निगरानी करेंगे और जिन बूथों पर काम धीमा होगा, वहां पार्टी के आला नेता खुद पहुंचकर काम की समीक्षा करेंगे।

15 दिसंबर तक गांवों में 'वोट बचाओ चौपाल' भी
मतदाता सूची के सत्यापन में सामने आने वाले तथ्यों को लेकर कांग्रेस 29 नवंबर से लेकर 15 दिसंबर तक ग्राम स्तर पर 'वोट बचाओ, देश बचाओ चौपाल' आयोजित की जाएगी। चारपाई बैठक के प्रारूप में होने वाली इन चौपालों में मतदाता सूची से नाम हटाए गए लोगों, बुजुर्गों और पंचायत प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी कई चौपालों में शामिल होंगे।

दिल्ली में बना वॉर रूम, पहुंचेगी रोजाना की रिपोर्ट
अभियान की निगरानी के लिए प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक रिपोर्टिंग की जाएगी। मंडल अध्यक्ष रोजाना ब्लॉक और जिला कांग्रेस कमेटी को जानकारी साझा करेंगे। जिला इकाइयों से रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी पहुंचेगी और वहां से इसे कांग्रेस के दिल्ली मुख्यालय स्थित राष्ट्रीय वॉर रूम भेजा जाएगा। इसमें सत्यापन किए गए बूथों, जांचे गए नामों और जुटाए गए बयानों का ब्योरा होगा।

राहुल गांधी के भोपाल आगमन की चर्चाएं तेज
इसी के साथ कांग्रेस ने जिला स्तरीय बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, बूथ सत्यापन, संविधान रक्षा मार्च और चौपालों की तस्वीरें भी हर दिन के हिसाब से सोशल मीडिया पर साझा करने को कहा है। इस तरह 26 नवंबर का संविधान रक्षा मार्च कांग्रेस के लिए सिर्फ संविधान दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के मुद्दे पर प्रदेशभर में संगठन को सक्रिय करने और अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने का बड़ा मौका होगा। फिलहाल, प्रदेशभर में शुरु हुई चर्चा इसी पर आधारित है कि, क्या राहुल गांधी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed