,

बिहार में दवा माफियाओं पर बड़ा एक्शन! 40 जगहों पर रेड, कई मेडिकल दुकानों के लाइसेंस होंगे रद्द

 पटना सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग रोकने के लिए मंगलवार को बिहार में 40 से अधिक स्थानों पर छापे पड़े। पटना, सारण, रोहतास, पूर्णिया, बक्सर, सहरसा, नवादा, मुंगेर, गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, भोजपुर, कैमूर, दरभंगा, सुपौल, जमुई, भागलपुर और औरंगाबाद आदि जिलों में छापामारी हुई। अधिसंख्य स्थानों पर प्रतिकूल रिपोर्ट मिली है।…

बिहार में दवा माफियाओं पर बड़ा एक्शन! 40 जगहों पर रेड, कई मेडिकल दुकानों के लाइसेंस होंगे रद्द

 पटना
सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग रोकने के लिए मंगलवार को बिहार में 40 से अधिक स्थानों पर छापे पड़े।

पटना, सारण, रोहतास, पूर्णिया, बक्सर, सहरसा, नवादा, मुंगेर, गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, भोजपुर, कैमूर, दरभंगा, सुपौल, जमुई, भागलपुर और औरंगाबाद आदि जिलों में छापामारी हुई।

अधिसंख्य स्थानों पर प्रतिकूल रिपोर्ट मिली है। संबंधित दुकानदारों से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। नियमानुसार औषधि बिक्री लाइसेंस रद करने सहित अन्य कार्रवाई की पहल चल रही है।

बिहार राज्य औषधि नियंत्रण विभाग को सरकारी अस्पतालों एवं मेडिकल कालेजों के आसपास की दवा दुकानों में सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री सूचना मिली थी। उसके बाद छापेमारी हुई। यह छापामारी राज्य के विभिन्न जिलोंं में आगे भी जारी रहेगी।

पटना में जीएम रोड की तीन दवा दुकानों में घालमेल:
पटना के जीएम रोड मंडी स्थित तीन दवा दुकानों की जांच हुई। कुल 48 दवाओं की बिक्री पर रोक लगाई गई। गुणवत्ता जांच के लिए तीन दवाओं के नमूने लिए गए। मेसर्स मां तारा एजेंसी में 10 दवाओं की बिक्री रोकी गई।

मेसर्स मेडिसिन हाउस में नारकोटिक श्रेणी की 16 दवाओं के को बेचने पर रोक लगाई गई। संबंधित दवाओं की खरीद-बिक्री के बिल नहीं मिले। एक दवा का नमूना भी लिया गया। मेसर्स मां अपर्णा मेडिसिन में 22 दवाओं की बिक्री पर रोक लगाई गई और दो दवाओं के नमूने लिए गए।

दवा निर्माण इकाई पर हो रहा मुकदमा:
लोहानीपुर में भगवती सदन स्थित मेसर्स एंडिसन्स फार्मिक्स नामक दवा निर्माण इकाई में छापामारी की गई। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) एवं बिहार राज्य औषधि नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम द्वारा हुई छापामारी में बिहार के औषधि निरीक्षक नीतीश कुमार, नेहा रंजन एवं शशि रंजन सम्मिलित रहे।

वहां बिना वैध लाइसेंस के दो प्रकार की दवाओं का उत्पादन हो रहा था। 18140 रुपये मूल्य की दवाएं जब्त की गईं। दोनों प्रकार की दवाओं के नमूने जांच एवं विश्लेषण के लिए लिए गए हैं। संबंधित इकाई के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports