,

जालंधर संकल्प यात्रा में नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, विदेशी टूल बताया

जालंधर. जालंधर. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को जालंधर में 'समरसता संकल्प यात्रा' को हरी झंडी दिखाई. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'जब देश विकास कर रहा है, तब राहुल गांधी को आपदा दिखाई दे रही है. आप टूल किट बनकर अराजकता फैलाना चाहते हैं, लेकिन आप अपने…

जालंधर संकल्प यात्रा में नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, विदेशी टूल बताया

जालंधर.

जालंधर. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को जालंधर में 'समरसता संकल्प यात्रा' को हरी झंडी दिखाई. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'जब देश विकास कर रहा है, तब राहुल गांधी को आपदा दिखाई दे रही है. आप टूल किट बनकर अराजकता फैलाना चाहते हैं, लेकिन आप अपने मकसद में कभी कामयाब नहीं होंगे.'

बीजेपी अध्यक्ष ने पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि  नशा के जरिए आपने यहां की जवानी को भटकाने का काम किया है. आपने जो नशा मुक्ति का वादा किया था वो पूरा नहीं किया है. वो केवल आपके लिए राजनीति का मुद्दा बनकर रह गया है. जिस दिन हमारी सरकार पंजाब में बनेगी, हम पंजाब को नशा मुक्ति के लिए लगातार काम करेंगे. नवीन ने पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, 'यहां कानून केवल अरविंद केजरीवाल की जेब भरने के लिए है और उनका एटीएम कराकर रख दिया है. मौजूदा सरकार ने केवल पंजाब के महिलाओं, किसानों , युवाओं को ठगने का काम किया है. पंजाब के युवाओं को बेरजोगार कर दिया है और अब उसने से एक करोड़ा युवा ढ़ूंढ़ रहे हैं और उसके लिए पंजाब द करोड़पति करके योजना ला रहे हैं. पंजाब के पास पैसा नहीं है और वो केवल भरमाने का काम कर रहे हैं और वेलफेयर की स्कीम की बात कर रहे हैं.

बीजेपी की'समरसता संकल्प यात्रा'
श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के मौके पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन 18 नवंबर को जालंधर से पार्टी की 'समरसता संकल्प यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह यात्रा 2,558 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और इसकी शुरुआत जालंधर-पठानकोट राजमार्ग पर डेरा सचखंड बल्लान के पास रायपुर गांव से होगी. तीन दिसंबर को वाराणसी में इसका समापन होगा. इस यात्रा का मकसद श्री गुरु रविदास जी के जीवन और उनकी शिक्षाओं को, साथ ही समानता, भक्ति, सामाजिक एकता और मानवता के उनके संदेश को लोगों तक पहुंचाना है. यह यात्रा सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों – पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश – के 46 शहरों से होकर गुजरेगी.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed