,

Punjab Weather Update: आज राहत, कल से छाएगी घनी धुंध; खराब हवा ने बढ़ाई चिंता

अमृतसर. पंजाब में मौसम शुष्क होने के कारण राज्य के तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज भी मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। लेकिन मौसम विभाग ने कल से धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया है। आने वाले कुछ दिन राज्य के कई जिलों में धुंध का असर देखने को…

Punjab Weather Update: आज राहत, कल से छाएगी घनी धुंध; खराब हवा ने बढ़ाई चिंता

अमृतसर.

पंजाब में मौसम शुष्क होने के कारण राज्य के तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज भी मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। लेकिन मौसम विभाग ने कल से धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया है। आने वाले कुछ दिन राज्य के कई जिलों में धुंध का असर देखने को मिलेगा।

मंगलवार राज्य के औसत तापमान में हल्की बढ़ौतरी देखने को मिली। लेकिन अधिकतम व न्यूनतम औसत तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। लेकिन मंगलवार अचानक दोबारा से एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) की स्थिति बिगढ़ती हुई दिखी। केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार राज्य में सबसे अधिक बुरे हालात खन्ना और अमृतसर में देखने को मिले हैं, जहां औसत AQI 200 से अधिक दर्ज किया गया है। जानें पंजाब के शहरों में AQI की स्थिति-

शहर     AQI
अमृतसर     238
बठिंडा     90
जालंधर     176
खन्ना     272
लुधियाना     192
मंडी गोबिंदगढ़     148

कल से धुंध का असर दिखेगा –
मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ के अनुसार अलग-अलग दिनों में जिलों में घने धुंध के अलर्ट की स्थिति बनी हुई है।

  • 18 नवंबर 2026: राज्य के सभी जिलों में मौसम सामान्य है और धुंध को लेकर कोई अलर्ट नहीं है।
  • 19 नवंबर 2026: उत्तरी एवं पूर्वी पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर और रूपनगर जिलों में छिटपुट स्थानों पर घने कोहरे/धुंध का यलो अलर्ट है।
  • 20 नवंबर 2026: उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी-पश्चिमी पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है।
  • 21 नवंबर 2026: उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, बठिंडा और मानसा जिलों में छिटपुट स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट है।

तापमान में 0.1 डिग्री की बढ़ौतरी दर्ज
मौसम केंद्र चंडीगढ़ द्वारा जारी जानकारी के अनुसार औसत अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़त दर्ज की गई है, जो कि सामान्य के करीब है। राज्यभर में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अमृतसर में अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 28.0 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 28.0 डिग्री सेल्सियस, और चंडीगढ़ सिटी में 28.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा रूपनगर में तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस और तरनतारन में 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पठानकोट में 26.2 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 26.5 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 27.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports