,

किसानों के लिए राहत की खबर, मुंगेर में फिर शुरू होगी धान खरीद; 2441 रुपये प्रति क्विंटल तय हुआ भाव

मुंगेर जिले के धान उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले ठोस आश्वासन के बाद मुंगेर के पैक्स अध्यक्षों ने अपना बहिष्कार समाप्त कर सरकारी दर पर धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सहकारिता विभाग द्वारा 15 नवंबर से धान खरीद शुरू किए जाने के बावजूद कम…

किसानों के लिए राहत की खबर, मुंगेर में फिर शुरू होगी धान खरीद; 2441 रुपये प्रति क्विंटल तय हुआ भाव

मुंगेर
जिले के धान उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले ठोस आश्वासन के बाद मुंगेर के पैक्स अध्यक्षों ने अपना बहिष्कार समाप्त कर सरकारी दर पर धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सहकारिता विभाग द्वारा 15 नवंबर से धान खरीद शुरू किए जाने के बावजूद कम लक्ष्य मिलने से नाराज पैक्स अध्यक्षों ने खरीद का बहिष्कार कर दिया था, जिससे किसान परेशान थे।

तारापुर के लखनपुर में मुख्यमंत्री से मिले पैक्स अध्यक्ष
जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के तारापुर आगमन पर पैक्स अध्यक्ष बिहारी लाल कुशवाहा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने लखनपुर स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की। पैक्स अध्यक्षों ने पिछले वर्ष शत-प्रतिशत खरीद होने के बावजूद इस बार लक्ष्य घटाए जाने की समस्या रखी।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि फिलहाल वे आवंटित लक्ष्य के अनुरूप धान की खरीद शुरू करें, बाद में जिले का लक्ष्य बढ़ा दिया जाएगा। इस प्रतिनिधिमंडल में बिहारी लाल कुशवाहा के साथ अनिल कुमार, रंजीत कुमार, संजय कुमार सिंह, सुनील कुमार सहित अन्य पैक्स अध्यक्ष शामिल थे।

मुलाकात के बाद पैक्स अध्यक्ष बिहारी लाल कुशवाहा ने जिले के सभी पैक्स अध्यक्षों को मुख्यमंत्री के आश्वासन से अवगत कराते हुए निबंधित किसानों से धान खरीद शुरू करने का आह्वान किया।

इस वर्ष लगभग दस हजार मीट्रिक टन कम मिला है लक्ष्य
सहकारिता विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले वर्ष मुंगेर जिले को 45,158 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया था, जिसके विरुद्ध सभी पैक्स व व्यापार मंडलों ने 99.97 प्रतिशत अधिप्राप्ति कर रिकॉर्ड बनाया था। इसके विपरीत, इस वर्ष जिले के 59 पैक्स और तीन व्यापार मंडलों को महज 35,214 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य आवंटित किया गया है, जो पिछले साल की तुलना में 9,944 मीट्रिक टन कम है। इसी कटौती को लेकर पैक्स अध्यक्षों में आक्रोश था।

2441 रुपये प्रति क्विंटल तय है दर, बुधवार से खरीद में आएगी तेजी
इस वर्ष सहकारिता विभाग ने धान का सरकारी समर्थन मूल्य 2,441 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, जो पिछले वर्ष के 2,369 रुपये प्रति क्विंटल की तुलना में 72 रुपये अधिक है। बहिष्कार के कारण 15 से 17 नवंबर के बीच संग्रामपुर के दो और टेटिया बंबर के एक पैक्स सहित कुल तीन पैक्स के माध्यम से ही नाममात्र की खरीद हो पाई थी।

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष धान अधिप्राप्ति का कम लक्ष्य मिलने से पैक्स अध्यक्षों ने धान अधिप्राप्ति का बहिष्कार कर दिया था। मुख्यमंत्री द्वारा अधिप्राप्ति का लक्ष्य बढ़ाने का आश्वासन मिलने के बाद पैक्स अध्यक्षों ने धान अधिप्राप्ति आरंभ करने की बात कही है। अब तक तीन पैक्स तीन मिट्रिक टन धान अधिप्राप्ति कर चुके हैं। पैक्स का बहिष्कार समाप्त होने के बाद बुधवार से धान अधिप्राप्ति बढ़ने की संभावना है।
–
– मीनू कुमारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, मुंगेर।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports