,

‘टोकन तुहर हाथ’ मोबाइल ऐप से घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा, किसानों के समय की हो रही बचत

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 15 नवंबर से प्रदेशभर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ की गई है। राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों और धान खरीदी की सुविधाजनक व्यवस्थाओं से जशपुर जिले के किसानों में खुशी और उत्साह का…

‘टोकन तुहर हाथ’ मोबाइल ऐप से घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा, किसानों के समय की हो रही बचत

रायपुर

 मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 15 नवंबर से प्रदेशभर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ की गई है। राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों और धान खरीदी की सुविधाजनक व्यवस्थाओं से जशपुर जिले के किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल है। धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, छाया, बैठने और पारदर्शी तौल सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने में सहूलियत मिल रही है।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में इस वर्ष किसानों को धान का प्रति क्विंटल 3100 रुपये मूल्य सुनिश्चित किया जा रहा है। इससे किसानों को उनकी मेहनत का उचित प्रतिफल मिलने के साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी की प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा है।

घर बैठे टोकन की सुविधा से किसानों को मिली राहत

किसानों की सुविधा के लिए धान खरीदी केंद्रों में ऑफलाइन टोकन के साथ ही 'टोकन तुहर हाथ' मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस व्यवस्था से किसान घर बैठे अपने मोबाइल के माध्यम से धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इससे उन्हें बार-बार खरीदी केंद्रों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। साथ ही समय की बचत होने और धान विक्रय की निर्धारित तिथि की जानकारी पहले से मिलने के कारण किसान अपनी सुविधा के अनुसार धान बेचने की तैयारी कर पा रहे हैं।

गढ़ाबहार धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से खुश हैं किसान भोला यादव

जशपुर जिले के धान खरीदी केंद्र गढ़ाबहार पहुंचे किसान  भोला यादव ने राज्य सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि 'टोकन तुहर हाथ' मोबाइल ऐप के माध्यम से वे भी घर बैठे अपना टोकन जारी करेंगे। इससे धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त करने की प्रक्रिया आसान होगी और अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी।

 यादव ने बताया कि धान खरीदी केंद्र में किसानों के लिए पेयजल, छाया, बैठने और तौल की अच्छी व्यवस्था की गई है। किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

मुख्यमंत्री ने किसानों से किया वादा निभाया : किसान भोला यादव

किसान  भोला यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किसानों से किया गया वादा निभाया है। धान का प्रति क्विंटल 3100 रुपये मूल्य मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इससे खेती-किसानी के प्रति उनका उत्साह बढ़ेगा और वे बेहतर ढंग से खेती कर सकेंगे। उन्होंने किसानों के हित में लिए गए निर्णयों और धान खरीदी केंद्रों में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

जिले के अन्य किसानों ने भी धान खरीदी की व्यवस्थाओं की सराहना की है। किसानों का कहना है कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से लंबी कतारों और अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल रही है। धान खरीदी की प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होने से किसानों का भरोसा बढ़ा है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और अन्नदाताओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed