,

336 KM लंबा 6 लेन एक्सप्रेसवे बदलेगा पूर्वी बिहार की तस्वीर, 13 जिलों को मिलेगा फायदा

भागलपुर बक्सर-भागलपुर 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पूर्वी बिहार के जिलों के लिए वरदान साबित होगा। आवागमन और व्यापार को गति देने के अलावा यह एक्सप्रेस-वे धार्मिक पर्यटन को भी रफ्तार देगा। डीपीआर बनाने को लेकर कैबिनेट स्वीकृति से आस जगी है कि जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। एक्सप्रेस-वे से पूर्वी बिहार के छह…

336 KM लंबा 6 लेन एक्सप्रेसवे बदलेगा पूर्वी बिहार की तस्वीर, 13 जिलों को मिलेगा फायदा

भागलपुर
बक्सर-भागलपुर 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पूर्वी बिहार के जिलों के लिए वरदान साबित होगा। आवागमन और व्यापार को गति देने के अलावा यह एक्सप्रेस-वे धार्मिक पर्यटन को भी रफ्तार देगा। डीपीआर बनाने को लेकर कैबिनेट स्वीकृति से आस जगी है कि जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। एक्सप्रेस-वे से पूर्वी बिहार के छह जिलों के महत्वपूर्ण अध्यात्मिक एवं धार्मिक स्थल जुड़ेंगे, जिससे यहां धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। लखीसराय का अशोकधाम, मुंगेर का मां चंडिका स्थान, बांका का मंदार पर्वत एवं पापहरणी सरोवर तथा भागलपुर का विक्रमशिला विश्वविद्यालय एवं सुल्तानगंज स्थित अजगैवीनाथ धाम जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थल सीधे एक्सप्रेस-वे से जुड़ जाएंगे। इससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं के लिए आवागमन सुलभ हो जाएगा। साथ ही इस इलाके के बौद्ध एवं जैन धार्मिक स्थल भी जुड़ेंगे जिसमें बांका के बौंसी स्थित जैन मंदिर और नाथनगर स्थित श्री चंपापुर दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र मंदिर शामिल हैं।

सुल्तानगंज के अजगैवीनाथ धाम, मुंगेर के मां चंडिका स्थान और लखीसराय के अशोक धाम में हर साल करोड़ों धार्मिक पर्यटक आते हैं। इस एक्सप्रेस-वे के बनने से उन तमाम लोगों के आने-जाने के लिए सीधा और सुगम मार्ग होगा। पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र ने बताया कि लगभग 336 किलोमीटर लंबाई वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना का क्रियान्वयन पीपीपी पद्धति पर किया जाना प्रस्तावित है। यह एक्सप्रेस-वे पूर्वी बिहार के 6 जिले भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, लखीसराय और शेखपुरा सहित बिहार के कुल 13 जिलों से होकर गुजरेगा, जो पूर्वांचल एक्सप्रेस वे तथा पूर्व में प्रस्तावित रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस वे जुड़ेगा। यह दिल्ली-लखनऊ-बक्सर-भागलपुर-हल्दिया कॉरिडोर का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। इससे भागलपुर सहित आसपास के जिलों का अंतरराज्यीय सड़क नेटवर्क से बेहतर संपर्क होगा।

एक्सप्रेस-वे की कनेक्टिविटी एनएच 31 से भी होगी
बक्सर-भागलपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की कनेक्टिविटी एनएच 31 से भी होगी। क्योंकि सिर्फ भागलपुर में तीन जगहों गंगा पर फोरलेन ब्रिज का निर्माण चल रहा है। विक्रमशिला समानांतर सेतु और अगुवानी सेतु का निर्माण अभी हो रहा है। अगले कुछ दिनों में बटेश्वर स्थान-कटरिया रेल एवं सड़क सेतु का निर्माण शुरू होगा जो मौजूदा ग्रीनफील्ड फोरलेन को एनएच 31 से कनेक्ट करेगा। ऐसे में कनेक्टिविटी कोसी एवं सीमांचल से भी हो जाएगी।

ट्रांसपोर्टिंग के लिहाज से भी अहम होगा
यह एक्सप्रेस-वे भागलपुर जिले में प्रस्तावित अजगैवीधाम ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट से भी कनेक्ट होगा। इस एयरपोर्ट से कार्गो सेवा भी प्रस्तावित है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्टिंग में भी यह 6 लेन सड़क अहम होगा। पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि भागलपुर क्षेत्र में औद्योगिक कॉरिडोर भी प्रस्तावित है और आसपास के कई जिलों में कई विशिष्ट कृषि उत्पाद हैं जिसके परिवहन की समस्या दूर होगी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed