100 KM की रफ्तार से आएगा तूफान अकवान, ओडिशा में हाई अलर्ट; लाखों लोगों की शिफ्टिंग

भुवनेश्वर  बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान अकवान लगातार ताकतवर हो रहा है. इसके असर को देखते हुए ओडिशा से लेकर आंध्र प्रदेश तक प्रशासन अलर्ट मोड पर है. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बताया कि तूफान के कारण राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. हवा की रफ्तार औसतन…

100 KM की रफ्तार से आएगा तूफान अकवान, ओडिशा में हाई अलर्ट; लाखों लोगों की शिफ्टिंग

भुवनेश्वर 

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान अकवान लगातार ताकतवर हो रहा है. इसके असर को देखते हुए ओडिशा से लेकर आंध्र प्रदेश तक प्रशासन अलर्ट मोड पर है. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बताया कि तूफान के कारण राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. हवा की रफ्तार औसतन 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. राज्य के 13 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. सरकार ने जिला कलेक्टरों के साथ बैठक कर तैयारियों और राहत-बचाव की रणनीति पर चर्चा की है. संवेदनशील इलाकों से दो लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी है. इनमें भूस्खलन की आशंका वाले इलाके भी शामिल हैं. रायगढ़ा जिले के करीब 55 ऐसे गांवों की पहचान की गई है जहां से एहतियातन लोगों को हटाया जा सकता है. तटीय इलाकों में समुद्र तट पर घूमने, नौकायन और वाटर स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियों पर भी रोक लगाई गई है। 

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक चक्रवाती तूफान अकवान बुधवार को दक्षिण बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे सटे मध्य हिस्सों में उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा था. उस समय इसका केंद्र चेन्नई से करीब 560 किलोमीटर पूर्व में था. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि तूफान शुक्रवार यानी 20 नवंबर को उत्तर आंध्र प्रदेश, यानम और दक्षिण ओडिशा के तटों के आसपास गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पहुंचेगा. मुख्यमंत्री माझी ने भी इसके नरसापुर और पुरी के बीच दोपहर के आसपास तट पार करने की आशंका जताई है. हालांकि तूफान का सटीक रास्ता और लैंडफॉल की जगह मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान पर निर्भर करेगी. ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी है. मछुआरों को 21 नवंबर तक पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने की सलाह दी गई है. रेलवे ने भी यात्रियों के लिए खाने-पीने का सामान जुटाना शुरू कर दिया है. फिलहाल ट्रेनों को रद्द नहीं किया गया है। 

तूफान अकवान के खतरे के बीच ओडिशा में 50 हजार लोग सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट

तूफान अकवान लाइव: चक्रवात अकवान के रास्ता बदलकर ओडिशा की ओर बढ़ने के बीच राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के मुताबिक अब तक करीब 50 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा चुका है. सबसे ज्यादा लोगों को गंजाम जिले से निकाला जा रहा है. इसके अलावा गजपति, कंधमाल, रायगढ़ा, कोरापुट और मलकानगिरी जिलों के गांवों से भी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य शून्य जनहानि सुनिश्चित करना है. इसके लिए राज्य में 3,000 चक्रवात राहत केंद्र तैयार किए गए हैं जिनमें से 448 चालू हो चुके हैं. राहत और बचाव कार्यों के लिए 15 जिलों को 20 करोड़ रुपये भी आवंटित किए गए हैं। 

20 नवंबर दोपहर तक नरसापुर और पुरी के बीच लैंडफॉल की आशंका

तूफान अकवान लाइव: चक्रवात अकवान उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है. इसके 20 नवंबर को दोपहर तक नरसापुर और पुरी के बीच उत्तर आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिण ओडिशा के तटों से टकराने की आशंका है. इस दौरान तूफान के गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पहुंचने का अनुमान है. इसकी अधिकतम निरंतर हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है जबकि झोंकों की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। 

 कोलकाता में 19 से 21 नवंबर तक गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

तूफान अकवान लाइव: चक्रवात अकवान के असर से कोलकाता में 19 से 21 नवंबर के बीच मौसम खराब रहने की संभावना है. इस दौरान शहर में गरज-चमक के साथ आंधी चल सकती है और हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है। 

 5 KM प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ रहा तूफान अकवान

तूफान अकवान लाइव: मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे सटे मध्य-दक्षिणी हिस्सों में बना गंभीर चक्रवाती तूफान अकवान लगातार उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है. तूफान की रफ्तार फिलहाल 5 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है। 

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports