,

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन

रायपुर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनजातीय संस्कृति-परंपरा व अस्मिता को मिल रही नई पहचान- विधायक  उसेंडी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस के तहत बुधवार 18 नवंबर को जिला मुख्यालय कोंडागांव में जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, जनजातीय समाज के प्रमुखों, मांझी-चालकी, गायता-पुजारियों…

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन

रायपुर

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनजातीय संस्कृति-परंपरा व अस्मिता को मिल रही नई पहचान- विधायक  उसेंडी

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस के तहत बुधवार 18 नवंबर को जिला मुख्यालय कोंडागांव में जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, जनजातीय समाज के प्रमुखों, मांझी-चालकी, गायता-पुजारियों एवं बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, वीर महापुरुषों के योगदान, समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विरासत को स्मरण करते हुए नई पीढ़ी को इससे जोड़ना रहा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक  लता उसेंडी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय समाज के अनेक महान नायकों ने अपनी संस्कृति, अस्मिता, जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया है। उनके योगदान और विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की गई, जिससे देशभर में जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास और योगदान को व्यापक पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज ने हजारों वर्षों से अपनी मौखिक परंपराओं, बोली-भाषा, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखा है। यह समाज की विशिष्ट पहचान है। 

कार्यक्रम में केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने कहा कि जनजातीय समाज की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि अनेक ऐतिहासिक चुनौतियों और बाहरी आक्रमणों के बावजूद उसने अपनी संस्कृति, बोली-भाषा और परंपराओं को संरक्षित रखा है। उन्होंने रानी दुर्गावती, शहीद वीर नारायण सिंह, शहीद गैंद सिंह, शहीद गुंडाधूर और भगवान बिरसा मुंडा जैसे महान जनजातीय नायकों के संघर्ष और बलिदान को समाज के लिए प्रेरणा बताया।

कलेक्टर  नूपुर राशि पन्ना ने कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, मांझी-चालकी एवं गायता-पुजारियों का स्वागत करते हुए कहा कि जनजातीय गौरव दिवस जनजातीय समाज की भाषा, संस्कृति, परंपरा और विरासत को संरक्षित करने तथा उन्हें आगे बढ़ाने के संकल्प का अवसर है। 

कार्यक्रम में जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही समाज की युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जुड़कर शिक्षा, खेल और विकास के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न नर्तक दलों एवं लोक कलाकारों द्वारा जनजातीय नृत्य एवं गीतों की मनमोहन प्रस्तुति दी गई। राष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने बच्चों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। 

जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मिली विकास कार्यों की सौगात, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भवन निर्माण सहित 40.40 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

जनजातीय गौरव दिवस के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय कोण्डागांव में जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इनमें एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शामपुर के भवन निर्माण कार्य लागत राशि लगभग 40 करोड़ रुपए के साथ धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत माकड़ी विकासखंड के कन्या आश्रम माकड़ी में 20 लाख रुपये की लागत से शौचालय निर्माण तथा ग्राम पंचायत शामपुर के प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास में 20 लाख रुपये की लागत से शौचालय भवन निर्माण कार्य शामिल हैं। इन विकास कार्यों से जनजातीय क्षेत्रों में शैक्षणिक संस्थानों की आधारभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed