दिल्ली को प्रदूषण से बड़ी राहत, 2,446 फैक्ट्रियां बंद होने से बदली हवा की तस्वीर

नई दिल्ली  मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रदूषण नियंत्रण को लेकर चल रहे कामों को लेकर बुधवार को डीपीसीसी के इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) में उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में प्रदूषण हॉटस्पॉट, मॉनिटरिंग, कार्रवाई, सड़कों और निर्माण स्थलों की धूल, गाड़ियों के प्रदूषण को लेकर हो रहे कामों की समीक्षा की। सीएम ने कहा…

दिल्ली को प्रदूषण से बड़ी राहत, 2,446 फैक्ट्रियां बंद होने से बदली हवा की तस्वीर

नई दिल्ली
 मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रदूषण नियंत्रण को लेकर चल रहे कामों को लेकर बुधवार को डीपीसीसी के इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) में उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में प्रदूषण हॉटस्पॉट, मॉनिटरिंग, कार्रवाई, सड़कों और निर्माण स्थलों की धूल, गाड़ियों के प्रदूषण को लेकर हो रहे कामों की समीक्षा की। सीएम ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में बेहतर काम हुआ है इसलिए दस साल में पहली बार नवंबर राहत भरा रहा है। बैठक में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह, मुख्य सचिव और अधिकारी मौजूद रहे।

सीएम ने कहा कि सभी विभागों और एजेंसियों को साझा जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। प्रयासों का असर केवल बैठकों और रिपोर्ट में नहीं, बल्कि सड़कों, निर्माण स्थलों, औद्योगिक क्षेत्रों और लोगों के दैनिक जीवन में दिखना चाहिए। प्रदूषण का कठिन दौर अभी बाकी है। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड निरीक्षण बढ़ाने तथा निर्माण कार्य, धूल नियंत्रण, खुले में कचरा जलाने, सफाई, वॉटर स्प्रिंकलर और दीप क्लीनिंग की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।

प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए टीमें कर रही निरीक्षण
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण के उपायों की निगरानी के लिए 3 सितंबर से सभी जिले में टीम बनाकर निरीक्षण किया जा रहा है। 150 से अधिक जगहों का निरीक्षण किया गया है। हॉटस्पॉट के तीन किलोमीटर के दायरे को लेकर किए गए कामों की समीक्षा पर अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न एजेंसियों से संबंधित कुल 68,137 शिकायतें मिली, जिसमें 61,507 का समाधान किया जा चुका है।

सीएम ने पुलिस थानों के बाहर लंबे समय से खड़ी गाड़ियों के कारण जमा धूल और गंदगी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पुलिस आयुक्त को इस संबंध में लिखित निर्देश जारी किया जाए। उनके साथ मिलकर एक नीति बने। दिल्ली के 62 चिह्नित ट्रैफिक जाम वाले स्थानों को लेकर चर्चा हुई, जिस पर अधिकारियों ने बताया कि 43 कॉरिडोर पर 250 पॉइंट और 353 कार्यों के जरिए सुधार किया गया। इन स्थानों पर जाम में 54 प्रतिशत कमी आई।

इंडस्ट्रीज के प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई
अधिकारियों ने बताया कि औद्योगिक प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई के तहत 2,446 प्रदूषणकारी औद्योगिक इकाइयों को बद और सील किया गया। 11,415 इकाइयों के सर्वे में 1,762 वायु और 684 पानी

को प्रदूषित करते हुए पाए गए है। 709 अवैध इकाइयां बंद की गई है। जनवरी से सितंबर 2026 के बीच रोजाना औसतन कचरा निस्तारण क्षमता 18,000 से बढ़कर 27,000 टीपीडी हुई।

554 निर्माण स्थलों पर की गई कार्रवाई
17 नवंबर तक दिल्ली में 8,874 निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया गया। 554 में उल्लंघन मिला। 112 जगह पर बंद करने और 462 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अब तक इनके खिलाफ 2.65 करोड़ रूपये का पर्यावरणीय जुर्माना लगाया जा चुका है।

खुदाई करने वाली एजेंसी ही करेगी रोड की मरम्मत
बैठक में सीएम ने खुदाई के बाद लंबे समय तक क्षतिग्रस्त सड़क को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिस विभाग या एजेंसी ने सडक खोदी है, वहीं काम पूरा होने के बाद सड़क को पहले जैसी स्थिति में बहाल करेगी। मरम्मत में देरी बर्दाश्त नहीं होगी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed