,

AAP-अकाली दल के नेताओं के BJP में शामिल होने पर CM नायब सैनी बोले- यह बदलाव का संकेत

चंडीगढ़  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए दावा किया कि दोनों दलों की नीतियों और वादाखिलाफी से प्रदेश को नुकसान हुआ है। उन्होंने पंजाब में दूसरे दलों के नेताओं के भाजपा में शामिल होने को राजनीतिक बदलाव का संकेत बताते हुए कहा…

AAP-अकाली दल के नेताओं के BJP में शामिल होने पर CM नायब सैनी बोले- यह बदलाव का संकेत

चंडीगढ़

 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए दावा किया कि दोनों दलों की नीतियों और वादाखिलाफी से प्रदेश को नुकसान हुआ है।

उन्होंने पंजाब में दूसरे दलों के नेताओं के भाजपा में शामिल होने को राजनीतिक बदलाव का संकेत बताते हुए कहा कि जनता अब भाजपा की ओर उम्मीद से देख रही है।

नायब सैनी बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल सहित विभिन्न दलों के कई नेता भाजपा में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 2022 में आप सरकार बनने के समय पंजाब पर 2.73 लाख करोड़ रुपये का कर्ज था, जो अब बढ़कर 4.47 लाख करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप प्रमुख पंजाब के संसाधनों का इस्तेमाल दूसरे राज्यों में राजनीतिक विस्तार के लिए काम कर रहे हैं।

भाजपा में शामिल होने वालों में आप के पूर्व छात्र नेता एवं प्रवक्ता नवदीप सिंह सांगा, पार्टी के संस्थापक सदस्य और बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के इंचार्ज मंदीप गिल शामिल हैं। इनके अलावा शिरोमणि अकाली दल के कौमी मीत प्रधान सुरेंद्र सिंह चौहान, प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता डॉ. जसविंद्र कौर सोहल, व्यापार सेल के जिला अध्यक्ष रमन सिंगला और पंजाब यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रधान हार्दिक नैन ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

गुरप्रीत सिंह सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता भी पार्टी में शामिल हुए। पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों व पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने उनका स्वागत किया।

नायब सैनी ने आप सरकार को 20 हजार करोड़ रुपये के रेत माफिया से राजस्व जुटाने के चुनावी वादे पर श्वेत पत्र जारी करने की चुनौती दी। उन्होंने युवाओं को 25 लाख नौकरियां, महिलाओं को आर्थिक सहायता, बुजुर्गों को 2500 रुपये पेंशन और नशामुक्त पंजाब जैसे वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया।

उन्होंने हरियाणा में महिलाओं को 2100 रुपये मासिक सहायता, बुजुर्गों को 3200 रुपये पेंशन और एमएसपी पर फसल खरीद का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा पंजाब में भी इसी तरह की योजनाएं लागू करेगी। उन्होंने 2029 तक नशा खत्म करने के प्रधानमंत्री के संकल्प का उल्लेख किया।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed