Online Shopping :फर्जी डिस्काउंट और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, नए साल से ग्राहकों को मिलेगी बड़ी राहत

मुंबई  अगर आप Amazon, Flipkart या किसी दूसरे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से अक्सर ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, तो आपके लिए एक बड़ा बदलाव होने वाला है। कई बार ऑनलाइन सेल के दौरान किसी प्रोडक्ट पर 50 से 80 फीसदी तक डिस्काउंट दिखाया जाता है, लेकिन ग्राहक यह नहीं समझ पाते कि वास्तव में सामान की कीमत…

Online Shopping :फर्जी डिस्काउंट और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, नए साल से ग्राहकों को मिलेगी बड़ी राहत

मुंबई 

अगर आप Amazon, Flipkart या किसी दूसरे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से अक्सर ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, तो आपके लिए एक बड़ा बदलाव होने वाला है। कई बार ऑनलाइन सेल के दौरान किसी प्रोडक्ट पर 50 से 80 फीसदी तक डिस्काउंट दिखाया जाता है, लेकिन ग्राहक यह नहीं समझ पाते कि वास्तव में सामान की कीमत कितनी कम हुई है। वहीं, कुछ वेबसाइट पर खरीदारी करते समय एक्स्ट्रा चार्ज जोड़ दिए जाते हैं या ऐसे ऑफर दिखाए जाते हैं, जिनसे ग्राहक जल्दबाजी में सामान खरीद लेते हैं।

अब सरकार ने ऐसी परेशानियों को कम करने के लिए ई-कॉमर्स कंपनियों के नियमों में बदलाव किया है। Consumer Protection (E-Commerce) Rules, 2020 में संशोधन के बाद नए नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे। इनके तहत कंपनियों को डिस्काउंट के साथ पिछले 30 दिनों की सबसे कम कीमत भी दिखानी होगी। इसके अलावा Sponsored प्रोडक्ट की साफ पहचान करनी होगी। आइए जानते हैं कि 2027 से ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों को कौन-कौन से फायदे मिलने वाले हैं।

Online Shopping के नियम बदलने वाले हैं, ग्राहकों को मिलेंगे ये फायदे

1. अब डिस्काउंट के साथ दिखानी होगी पुरानी कीमत
ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान आपने कई बार देखा होगा कि किसी प्रोडक्ट पर 60 या 70 फीसदी डिस्काउंट दिखाया जाता है। नए नियमों के बाद कंपनियों को इस तरह के दावों में ज्यादा ट्रांसपेरेंसी रखनी होगी। अगर कोई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म किसी सामान या सर्विस पर कीमत कम होने का दावा करता है, तो उसे नई कीमत के साथ पुरानी कीमत भी दिखानी होगी।

2. Sponsored प्रोडक्ट की अलग से करनी होगी पहचान
Amazon और Flipkart पर किसी सामान को सर्च करने पर कई प्रोडक्ट सबसे ऊपर दिखाई देते हैं। इनमें कुछ प्रोडक्ट ऐसे भी होते हैं, जिनकी लिस्टिंग के लिए ब्रांड या सेलर पैसे देते हैं। यानी ग्राहक को पता चल सकेगा कि कौन सा प्रोडक्ट सामान्य सर्च रिजल्ट में आया है और कौन सा पैसे देकर ऊपर दिखाया गया है।

3. सर्च रिजल्ट में मनमानी नहीं कर पाएंगी कंपनियां
मान लीजिए आप किसी ई-कॉमर्स ऐप पर 20,000 रुपये से कम कीमत वाला स्मार्टफोन सर्च करते हैं। ऐसे में आपको उम्मीद होती है कि उसी बजट और आपकी जरूरत के हिसाब से फोन दिखाई देंगे। लेकिन अगर प्लेटफॉर्म जानबूझकर ऐसे प्रोडक्ट ऊपर दिखाता है, जो आपकी सर्च से मेल नहीं खाते या किसी खास सेलर को फायदा पहुंचाने के लिए रिजल्ट में हेरफेर करता है, तो यह ग्राहकों के लिए परेशानी बन सकता है। नए नियमों के तहत ई-कॉमर्स कंपनियां सर्च रिजल्ट या सर्च इंडेक्स में इस तरह हेरफेर नहीं कर सकेंगी।

4. प्रोडक्ट और सेलर की जानकारी मिलेगी साफ-साफ
ऑनलाइन सामान खरीदते समय ग्राहक को कई बार यह पता नहीं चल पाता कि प्रोडक्ट कौन बेच रहा है, उसकी वारंटी कितनी है या रिटर्न करने के लिए क्या शर्तें हैं। नए नियमों के तहत मार्केटप्लेस प्लेटफॉर्म को ग्राहकों के लिए जरूरी जानकारी उपलब्ध करानी होगी। इसमें प्रोडक्ट की Best Before या Use Before तारीख, रिटर्न और रिफंड की शर्तें, वारंटी, डिलीवरी और पेमेंट से जुड़ी जानकारी शामिल है।

5. बिना जरूरत के एक्स्ट्रा चार्ज नहीं जोड़ पाएंगी कंपनियां
कई बार ऑनलाइन खरीदारी करते समय ग्राहक को सामान की कीमत के अलावा कुछ ऐसे चार्ज भी दिखाई देते हैं, जिनके बारे में पहले जानकारी नहीं होती। नए नियमों के आने के बाद ई-कॉमर्स कंपनियां ग्राहकों से कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं वसूल सकेंगी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports