,

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी अभियान तेज, अब तक 1.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी महाअभियान को मिल रही गति, अब तक 1.44 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन टोकन प्रणाली से किसानों को मिल रही सुविधा, अब तक 4.68 लाख से अधिक टोकन जारी 18 नवंबर को 12,554 टोकन पर 48 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के…

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी अभियान तेज, अब तक 1.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी महाअभियान को मिल रही गति, अब तक 1.44 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन

टोकन प्रणाली से किसानों को मिल रही सुविधा, अब तक 4.68 लाख से अधिक टोकन जारी

18 नवंबर को 12,554 टोकन पर 48 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी

रायपुर 
 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में धान खरीदी महाअभियान सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है। किसानों की सुविधा के लिए लागू ऑनलाइन टोकन प्रणाली का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। अब तक प्रदेश में 4 लाख 68 हजार 722 टोकन जारी किए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से किसानों ने लगभग 24.40 लाख मीट्रिक टन धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त किए हैं।

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में 18 नवंबर तक प्रदेश के 37 हजार 792 किसानों से 1 लाख 44 हजार 405 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इस अवधि में कुल 38 हजार 139 टोकन पर धान का उपार्जन हुआ है। वहीं, 18 नवंबर को एक ही दिन में 12 हजार 554 टोकन पर 48 हजार 297 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों की मेहनत का पूरा सम्मान और उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है। प्रदेश में किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए उपार्जन केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और किसान हितैषी बनाया गया है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली से किसानों को घर बैठे धान विक्रय की तिथि निर्धारित करने की सुविधा मिल रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उपार्जन केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports