,

कांग्रेस ने OBC समाज को हमेशा वोट बैंक समझा, भाजपा ने दिया नेतृत्व और सम्मान – संजय श्रीवास्तव

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने OBC समाज की राजनीतिक भागीदारी को लेकर कांग्रेस नेताओं के बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक पिछड़ा वर्ग समाज का इस्तेमाल केवल अपने राजनीतिक स्वार्थ और वोट बैंक के रूप में किया है, जबकि…

कांग्रेस ने OBC समाज को हमेशा वोट बैंक समझा, भाजपा ने दिया नेतृत्व और सम्मान – संजय श्रीवास्तव

रायपुर
छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने OBC समाज की राजनीतिक भागीदारी को लेकर कांग्रेस नेताओं के बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक पिछड़ा वर्ग समाज का इस्तेमाल केवल अपने राजनीतिक स्वार्थ और वोट बैंक के रूप में किया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने OBC समाज को सम्मान, अधिकार और नेतृत्व में भागीदारी देने का काम किया है।

संजय श्रीवास्तव ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार में 27 OBC मंत्री शामिल हैं, वहीं छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार में 7 OBC मंत्री समाज की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि भाजपा की राजनीति केवल नारों और घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को निर्णय प्रक्रिया में भागीदार बनाने की दिशा में काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो संकल्प लिया है, उसमें OBC समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। पिछड़ा वर्ग देश के विकास, अर्थव्यवस्था, कृषि, उ‌द्योग, व्यापार, शिक्षा और सामाजिक परिवर्तन का महत्वपूर्ण आधार है। भाजपा पिछड़ा वर्ग को विकास की मुख्यधारा में और अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

पूर्व मंत्री शिव डहरिया द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के छत्तीसगढ़ दौरे और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए गए सवालों पर संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने राजनीतिक और संगठनात्मक हालात पर आत्ममंथन करना चाहिए। भाजपा का संगठन मजबूत है और पार्टी के सभी मोर्चे समाज के बीच निरंतर सक्रिय रहकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों से जनता के बीच भ्रम पैदा नहीं किया जा सकता। भाजपा का प्रत्येक मोर्चा संगठन की ताकत है और जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करना उसकी प्राथमिकता है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed