सरकार का बड़ा फैसला! किरण बेदी को सौंपा अहम पद, शिक्षा क्षेत्र में करेंगी काम

नई दिल्ली देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल डॉ किरण बेदी को सरकार ने बड़ा रोल दिया है। हाल ही में किरण बेदी को राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद यानी एनसीटीई ने राष्ट्रीय मेंटर के रूप में शामिल किया है। बेदी ने इससे पहले भी शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान…

सरकार का बड़ा फैसला! किरण बेदी को सौंपा अहम पद, शिक्षा क्षेत्र में करेंगी काम

नई दिल्ली

देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल डॉ किरण बेदी को सरकार ने बड़ा रोल दिया है। हाल ही में किरण बेदी को राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद यानी एनसीटीई ने राष्ट्रीय मेंटर के रूप में शामिल किया है। बेदी ने इससे पहले भी शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान दिया है।

किरण बेदी को यह जिम्मेदारी शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की मेंटरिंग इनिशिएटिव फॉर टीचिंग, रिसर्च एंड असेसमेंट (मित्रा) पहल के तहत सौंपी गई है। इसका उद्देश्य देशभर के शिक्षकों को अनुभवी शिक्षाविदों, वरिष्ठ अधिकारियों और प्रतिष्ठित हस्तियों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।

जानकारी के मुताबिक इसके माध्यम से ऑनलाइन संवाद के जरिए शिक्षकों को व्यक्तिगत मार्गदर्शन दिया जाएगा, ताकि उनके शिक्षण कौशल, व्यावसायिक दक्षता और विद्यार्थियों को सिखाने के परिणामों में सुधार किया जा सके। इस पहल से जुड़ने पर किरण बेदी ने कहा है कि यह सेवानिवृत्त अधिकारियों, अनुभवी पेशेवरों और वरिष्ठ शिक्षाविदों के लिए अपने अनुभव और ज्ञान के माध्यम से समाज को योगदान देने का विश्वसनीय मंच है। उन्होंने शिक्षकों को केंद्र में रखकर तैयार की गई इस पहल की सराहना भी की है।

देश की पहली महिला IPS हैं बेदी
गौरतलब है कि किरण बेदी भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में शामिल होने वाली देश की पहली महिला थीं। उन्हें भारत में जेलों की स्थिति में सुधार लाने में बड़ी भूमिका के लिए जाना जाता है। इससे पहले बेदी ने 1972 में IPS जॉइन किया था।। अपने पुलिस करियर के दौरान उन्होंने नारकोटिक्स अधिकारी से लेकर आतंकवाद विशेषज्ञ सहित कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं।

किरण बेदी किरण बेदी पुलिस सेवा में आने से पहले वे एक बेहतरीन खिलाड़ी भी रहीं। उन्होंने अंग्रेजी में स्नातक की डिग्री, राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री, कानून की डिग्री और नशीली दवाओं के दुरुपयोग और घरेलू हिंसा के विषय में पीएचडी हासिल की है। इसके अलावा वे एक कुशल टेनिस खिलाड़ी भी थीं और उन्होंने कई एशियाई चैंपियनशिप जीतीं।

फाउंडेशन भी चलाती हैं किरण बेदी
2003 में बेदी ‘संयुक्त राष्ट्र नागरिक पुलिस सलाहकार’ में नियुक्त होने वाली पहली महिला और पहली भारतीय बनीं। बेदी दो सरकारी संगठन भी चलाती हैं। इनमें नवज्योति और इंडिया विजन फाउंडेशन शामिल हैं। दोनों संगठनों की स्थापना प्राथमिक शिक्षा और साक्षरता का स्तर बढ़ाने चलाने और कैदियों के पुनर्वास के लिए की गई थी। उन्हें देश और विदेश में कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है। इसके अलावा 2016 से 2021 तक उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की उपराज्यपाल के तौर पर भी काम किया।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed