सीएम मोहन यादव ने खोला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चयन का राज, जीतू पटवारी पर साधा निशाना

भोपाल   राज्य की बीजेपी सरकार और संगठन इन दिनों कांग्रेस पर आक्रामक रुख अपनाए हुए है। खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव और ने प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल इसकी कमान संभाली है। सीएम खासतौर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी को घेर रहे हैं। बीजेपी की बैठक में भी उन्होंने तीखे तेवर दिखाए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस में…

सीएम मोहन यादव ने खोला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चयन का राज, जीतू पटवारी पर साधा निशाना

भोपाल 

 राज्य की बीजेपी सरकार और संगठन इन दिनों कांग्रेस पर आक्रामक रुख अपनाए हुए है। खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव और ने प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल इसकी कमान संभाली है। सीएम खासतौर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी को घेर रहे हैं। बीजेपी की बैठक में भी उन्होंने तीखे तेवर दिखाए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया पर ही सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि वहां प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी सीधे दिल्ली से होता है। सीएम मोहन यादव का कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर यह जवाबी हमला माना जा रहा है। पटवारी जब तब सीएम की नियुक्ति पर कमेंट करते हैं। अब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चयन प्रक्रिया पर ही सवाल उठाते हुए पटवारी को कठघरे में खड़ा कर दिया है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय, भोपाल में निगम-मंडल के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों एवं सदस्यों की गुरुवार को अहम बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर के साथ सीएम मोहन यादव ने भी सहभागिता की। बीजेपी की इस बैठक में उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि सरकार वर्तमान में रोजगार के सबसे अधिक अवसर खड़े करने वाला राज्य है। भाजपा सरकार पीएम मोदी के विजन के मुताबिक गरीब, युवा, महिला और किसान कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

बैठक में सीएम मोहन यादव ने सभी से आह्वान किया कि ‘सेवा दूत अभियान’ के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं, स्थानीय समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में युवाओं को जोड़कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समाज में विद्वेष फैलाकर सत्ता प्राप्त करना चाहती है। कांग्रेस के इन हथकंडों को भी जनता के सामने उजागर करें।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया पर उठाए सवाल
सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाने के साथ ही सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता हासिल करने तरह-तरह के हथकंडे अपनाती है। दूसरों पर आरोप लगाने वाली कांग्रेस को पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष तक का चुनाव नहीं होता, दिल्ली से सीधे आदेश जारी कर दिए जाते हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed