रांची में सजेगा अंतरराष्ट्रीय वन फिल्म महोत्सव, दुनिया देखेगी झारखंड के जंगलों की कहानी

 रांची झारखंड के जंगलों की कहानी अब दुनिया देखेगी। वन्यजीवों की जिंदगी, जंगलों का संघर्ष, जलवायु परिवर्तन की चुनौती और प्रकृति संरक्षण के संदेश को सिनेमा के पर्दे पर उतारने की तैयारी है। खास बात यह है कि झारखंड पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर के वन फिल्म महोत्सव की मेजबानी करने जा रहा है। इसके लिए…

रांची में सजेगा अंतरराष्ट्रीय वन फिल्म महोत्सव, दुनिया देखेगी झारखंड के जंगलों की कहानी

 रांची
झारखंड के जंगलों की कहानी अब दुनिया देखेगी। वन्यजीवों की जिंदगी, जंगलों का संघर्ष, जलवायु परिवर्तन की चुनौती और प्रकृति संरक्षण के संदेश को सिनेमा के पर्दे पर उतारने की तैयारी है। खास बात यह है कि झारखंड पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर के वन फिल्म महोत्सव की मेजबानी करने जा रहा है।

इसके लिए देश-विदेश से 700 से अधिक फिल्मों की प्रविष्टियां मिल चुकी हैं। यह उत्साह बताता है कि पर्यावरण और जंगलों की कहानियों को लेकर दुनिया की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है।

वन विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय 'अरन्यक-2026 झारखंड वन फिल्म महोत्सव' 28 से 30 नवंबर तक रांची में आयोजित होगा। महोत्सव में चयनित करीब 50 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। फिल्मों को इंडियन कंपटीशन, क्यूरेटेड स्क्रीनिंग और इंटरनेशनल स्क्रीनिंग श्रेणियों में दिखाया जाएगा।

इस महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय पहचान इसलिए भी मिल रही है, क्योंकि पोलैंड, तुर्किये, ग्रीस, ताइवान, अजरबैजान, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों से भी फिल्में भेजी गई हैं। इनमें जंगल, वन्यजीव, जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर समुदायों के जीवन से जुड़ी कहानियां शामिल हैं।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) संजीव कुमार ने कहा कि 700 से अधिक फिल्मों की प्रविष्टियां मिलना उत्साहजनक है। यह साबित करता है कि पर्यावरणीय मुद्दों पर आधारित सिनेमा के दर्शक पूरी दुनिया में हैं।

महोत्सव फिल्मकारों, पर्यावरणविदों, शोधकर्ताओं, वन्यजीव संरक्षण विशेषज्ञों, विद्यार्थियों और सिनेमा प्रेमियों को एक मंच पर लाएगा। महोत्सव में डाक्यूमेंट्री और एनिमेशन फिल्मों के साथ झारखंड और देश के अन्य हिस्सों की चर्चित फिल्मों की विशेष स्क्रीनिंग भी होगी।

इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ झारखंड की प्राकृतिक विरासत और स्थानीय कहानियों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना है। दर्शकों के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि महोत्सव में प्रवेश पूरी तरह निश्शुल्क रहेगा।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed