,

सम्राट यशोधर्मन की वीरगाथा पर होगा शोध, हूणों की पराजय से जुड़े इतिहास की पड़ताल करेगा ASI

मंदसौर छठी शताब्दी में जिन हूणों ने चीन की नाक में दम कर दिया था, उनसे बचने को चीन ने ऐतिहासिक दीवार बनाई थी। उन्हीं हूणों के राजा मिहिरकुल को मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले (प्राचीन नाम- दशपुर) की धरती पर मालवा के तत्कालीन सम्राट यशोधर्मन ने पराजित किया था। इसी ऐतिहासिक विजय को यहां…

सम्राट यशोधर्मन की वीरगाथा पर होगा शोध, हूणों की पराजय से जुड़े इतिहास की पड़ताल करेगा ASI

मंदसौर

छठी शताब्दी में जिन हूणों ने चीन की नाक में दम कर दिया था, उनसे बचने को चीन ने ऐतिहासिक दीवार बनाई थी। उन्हीं हूणों के राजा मिहिरकुल को मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले (प्राचीन नाम- दशपुर) की धरती पर मालवा के तत्कालीन सम्राट यशोधर्मन ने पराजित किया था। इसी ऐतिहासिक विजय को यहां के सोंधनी में स्थापित दो 'विजय स्तंभ' आज भी याद दिलाते हैं। 1500 साल पहले पत्थरों पर लिखी गई विजय की गाथा 13वीं शताब्दी में आए भूकंप में गिर गई थी।

नवंबर 2004 में एक विजय स्तंभ को फिर से जोड़कर खड़ा किया गया। यह स्थान अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधीन है। एएसआई ने इस विशाल स्तंभ को अपने अध्ययन में शामिल किया है। उद्देश्य है कि वर्ष 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालु आसपास के धार्मिक पर्यटन क्षेत्र मंदसौर पहुंचने पर सम्राट यशोधर्मन के स्तंभों पर लिखी विजयगाथा को जान सकें।

नौ लाइन के सात श्लोकों में दर्ज है विजय और साम्राज्य की गाथा

विजय स्तंभ पर उत्कीर्ण प्रशस्ति की नौ लाइन में सात श्लोक में सम्राट यशोधर्मन की हूण शासक मिहिरकुल पर विजय का उल्लेख है। कर्नाटक के कलाकार नंदप्पा, दासप्पा ने इनको उत्कीर्ण किया था। अभिलेख में बताया गया कि उस समय यशोधर्मन का साम्राज्य पूर्व में ब्रह्मपुत्र से पश्चिम में समुद्र तक, उत्तर में हिमालय से लेकर दक्षिण में महेंद्र पर्वत तक विस्तारित था। उसकी वीरता का काव्यात्मक वर्णन कवि वासुल तथा गोविंद ने किया था। ये स्तंभ बताते हैं कि उस दौर में राजा अपनी विजय, धार्मिक आस्था और राजनीतिक शक्ति को पत्थरों पर किस तरह अमर करते थे।

1880 में इनके बारे में पता लग सका

मंदसौर में जिला पुरातत्व संग्रहालय के पूर्व अध्यक्ष और श्री दशपुर एडवांस्ड स्टडीज सेंटर के निदेशक कैलाशचंद्र पांडेय ने बताया कि साल 1880 में अजमेर-महू रेलमार्ग के निर्माण के दौरान एक अंग्रेज अधिकारी आर्थर सुलविन ने ये पुरावशेष देखे थे। इसके बाद ही दशपुर के सम्राट यशोधर्मन के बारे में सबको जानकारी हुई। लगभग 45 वर्षों तक यह ऐसे ही पड़े रहे, फिर ग्वालियर स्टेट के पुराविद एमबी गद्रे ने 1926 में इन स्तंभों को चबूतरे पर रखवाया।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed