,

शासकीय कन्या महाविद्यालय में जिला-स्तरीय पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का सफल आयोजन

शासकीय कन्या महाविद्यालय में जिला-स्तरीय पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का सफल आयोजन नर्मदापुरम   शासकीय कन्या महाविद्यालय, सिवनी मालवा, जिला नर्मदापुरम में दिनांक 19 नवंबर 2026 को उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला-स्तरीय युवा उत्सव सत्र 2026-27 के अंतर्गत पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा, कलात्मक…

शासकीय कन्या महाविद्यालय में जिला-स्तरीय पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का सफल आयोजन

शासकीय कन्या महाविद्यालय में जिला-स्तरीय पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का सफल आयोजन

नर्मदापुरम 

 शासकीय कन्या महाविद्यालय, सिवनी मालवा, जिला नर्मदापुरम में दिनांक 19 नवंबर 2026 को उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला-स्तरीय युवा उत्सव सत्र 2026-27 के अंतर्गत पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा, कलात्मक अभिव्यक्ति, कल्पनाशीलता एवं सृजनात्मक कौशल को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में नर्मदापुरम जिले के विभिन्न महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न विषयों पर आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टर तैयार किए। प्रतियोगिता में पोस्टर निर्माण में जिले की 13 टीमों ने हिस्सा लिया।   
प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे द्वारा जिले के महाविद्यालयों से आये प्रतिभागियों, टीम मैनेजरों तथा निर्णायकों का स्वागत किया गया उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। महाविद्यालय में जिला-स्‍तरीय कार्यक्रम का संचालन युवा उत्सव प्रभारी श्री धीरेन्‍द्र कुमार दुबे (सहा. प्राध्‍यापक) साथ ही समिति सदस्‍य श्रीमती संगीता कहार एवं डॉ. सीमा तोमर द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में श्रीमती संगीता यादव, बीआरसी सिवनी मालवा, श्रीमती रश्मि पुरोहित, शा. पी एम श्री कन्या विद्यालय सिवनी मालवा, एवं श्रीमती ज्‍योति व्‍यास, शा. नवीन हा. से. स्कूल सिवनी मालवा, ने प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में भूमिका निभाई । पोस्टर निर्माण  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रथम स्थान ऋषिता वर्मा, पंडित राम लाल शर्मा महाविद्यालय नर्मदापुरम, द्वितीय स्थान कु. अंकिता मेहरा, शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी तथा तृतीय स्थान कु. पायल कुमरे, शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा ने प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. उमेश धुर्वे, निर्णायकों ने सभी विजयी प्रतिभागियों प्रमाणपत्र तथा ट्राफी वितरित की एवं शुभकामनाएं दी तथा भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के निर्णायकों ने पोस्टर निर्माण के महत्व तथा उसके मुख्य आयामों के विषय में जानकारी दी। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के युवा उत्सव प्रभारी श्री धीरेन्‍द्र कुमार दुबे ने जिलास्तरीय पोस्टर प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। श्री मनोज कुमार प्रजापति (सहा. प्राध्‍यापक) द्वारा निर्णायकों टीम मैनेजरों महाविद्यालय के सभी प्रध्यापकों और स्टाफ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल  मंच संचालन डॉ. सीमा तोमर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, स्टाफ तथा छात्राएं उपस्थित रहीं ।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed