,

महिला शक्ति से बदल रही ग्रामीण यूपी की अर्थव्यवस्था

आधी आबादी का पूरा दम : सवा करोड़ महिलाओं ने संभाला कारोबार, ग्रामीण यूपी की अर्थव्यवस्था को दे रहीं नई उड़ान मिर्जापुर के ‘विंध्य प्रेरणा’ से सोनभद्र के ‘सोन प्रेरणा’ तक, सहारनपुर की लालटेन और वाराणसी की 'काशी प्रेरणा' बढ़ा रहे प्रदेश का गौरव योगी सरकार के सहयोग से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन…

महिला शक्ति से बदल रही ग्रामीण यूपी की अर्थव्यवस्था

आधी आबादी का पूरा दम : सवा करोड़ महिलाओं ने संभाला कारोबार, ग्रामीण यूपी की अर्थव्यवस्था को दे रहीं नई उड़ान

मिर्जापुर के ‘विंध्य प्रेरणा’ से सोनभद्र के ‘सोन प्रेरणा’ तक, सहारनपुर की लालटेन और वाराणसी की 'काशी प्रेरणा' बढ़ा रहे प्रदेश का गौरव

योगी सरकार के सहयोग से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं उद्यमी, स्थानीय उत्पादों को मिल रही ब्रांड पहचान

11 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की पहल

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में अब महिलाएं केवल परिवार की आर्थिक व्यवस्था संभालने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कारोबार की कमान थामकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे रही हैं। कभी घर की चारदीवारी तक सीमित रहने वाली महिलाओं के हुनर को अब बाजार मिल रहा है और उनके उत्पाद अपनी अलग ब्रांड पहचान बना रहे हैं। योगी सरकार के सहयोग और उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही हैं। 11 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का यह प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और उद्यमशीलता का सशक्त उदाहरण बन रहा है।

योगी सरकार के प्रयास से प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों के जरिए महिलाओं को स्थानीय संसाधनों, पारंपरिक हुनर और उपलब्ध कच्चे माल के आधार पर स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। इसका परिणाम है कि अब गांवों में तैयार होने वाले उत्पाद केवल स्थानीय हाट-बाजारों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्हें संगठित ब्रांडिंग और विपणन के जरिए व्यापक बाजार तक पहुंचाने की दिशा में काम हो रहा है। इससे महिलाओं को अपनी मेहनत और हुनर का आर्थिक लाभ मिलने के साथ ही स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिल रही है।

पारंपरिक कला और स्थानीय उत्पाद बन रहे कारोबार का आधार
प्रदेश के विभिन्न जिलों में महिलाओं के कारोबार की विविधता भी देखने को मिल रही है। सहारनपुर में महिलाएं लालटेन, लकड़ी की ट्रे और लकड़ी के फ्रेम वाले नक्काशीदार दर्पण तैयार कर रही हैं। संभल में लकड़ी की ट्रे का निर्माण किया जा रहा है। वहीं फिरोजाबाद में कांच के उत्पाद और दीये तैयार कर महिलाएं स्थानीय कारीगरी को आगे बढ़ा रही हैं।

राजधानी लखनऊ में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं चिकनकारी सूट तैयार कर रही हैं। इस तरह प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों की पारंपरिक कला, शिल्प और स्थानीय उत्पाद महिलाओं के कारोबार का आधार बन रहे हैं। इन उत्पादों के माध्यम से एक ओर स्थानीय हुनर को प्रोत्साहन मिल रहा है, तो दूसरी ओर ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी के रूप में स्थापित होने का अवसर मिल रहा है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ग्रामीण महिलाओं को संगठित कर उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। स्वयं सहायता समूहों के जरिए महिलाएं सामूहिक प्रयासों से उत्पादन और कारोबार की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर तैयार किए जा रहे उत्पाद ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ स्थानीय रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा दे रहे हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मिशन निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि योगी सरकार की पहल से महिलाओं के पारंपरिक कौशल को व्यावसायिक पहचान देने और उनके उत्पादों को ब्रांड के रूप में स्थापित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, सहारनपुर, बुलंदशहर, संभल, फिरोजाबाद और लखनऊ जैसे जिलों में तैयार हो रहे उत्पाद इस बदलाव की तस्वीर पेश करते हैं। स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दिलाने वाली ये महिलाएं अपने हुनर, परिश्रम और उद्यमशीलता से आत्मनिर्भर ग्रामीण उत्तर प्रदेश की मजबूत नींव तैयार कर रही हैं।

ब्रांड बन रहे महिलाओं की मेहनत की पहचान : अरुण कुमार
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं स्थानीय विशेषताओं और पारंपरिक उत्पादों को केंद्र में रखकर कारोबार कर रही हैं। मिर्जापुर में ‘विंध्य प्रेरणा’ ब्रांड के अंतर्गत साड़ियां, सत्तू, सरसों का तेल और चना तैयार कर बाजार में उतारे जा रहे हैं। वहीं सोनभद्र में ‘सोन प्रेरणा’ ब्रांड के तहत वन शहद, अगरबत्ती और बकरी के दूध से बने साबुन जैसे उत्पाद महिलाओं की उद्यमशीलता को नई पहचान दे रहे हैं। वाराणसी में ‘काशी प्रेरणा’ ब्रांड के अंतर्गत धूप, वंदनवार तैयार किए जा रहे हैं। ये उत्पाद काशी की सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय शिल्पकला को महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण से जोड़ रहे हैं। इसी तरह बुलंदशहर में खुर्जा पॉटरी के दीये और मोमबत्ती स्टैंड तैयार किए जा रहे हैं। इन उत्पादों के जरिए पारंपरिक शिल्प को नए बाजार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed