,

CG Weather Update: पेंड्रा-केशकाल में घनी धुंध, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

रायपुर चक्रवाती तूफान अकवान ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट पार करने के बाद कमजोर पड़कर अवदाब (डिप्रेशन) में बदल गया है। छत्तीसगढ़ में बारिश और ठंड का असर अभी बना हुआ है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।। मौसम…

CG Weather Update: पेंड्रा-केशकाल में घनी धुंध, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

रायपुर
चक्रवाती तूफान अकवान ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट पार करने के बाद कमजोर पड़कर अवदाब (डिप्रेशन) में बदल गया है। छत्तीसगढ़ में बारिश और ठंड का असर अभी बना हुआ है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।।

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तरी छत्तीसगढ़ के 7 जिलों—बलरामपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सरगुजा—में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, धमतरी और महासमुंद समेत अन्य जिलों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है।

इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पेंड्रा में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। वहीं, केशकाल में भी बूंदाबांदी के साथ धुंध छाई हुई है। यहां विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है।

शुक्रवार को दिनभर हुई बारिश से तापमान में बड़ी गिरावट आई है। रायपुर में दिन का पारा सामान्य से 9 डिग्री नीचे चला गया। ठंड बढ़ने से शहर के कुछ इलाकों में लोग अलाव जलाकर आग तापते नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक तूफान अकवान कमजोर जरूर पड़ रहा है, लेकिन इससे जुड़ा मौसम सिस्टम अभी भी नमी खींच रहा है। इसी वजह से छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाकों में बादल छाने और बारिश होने की संभावना है।

धान खरीदी केंद्रों में भी इंतजाम की जरूरत
15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के साथ ही खरीदी केंद्रों में किसानों की आवक धीरे धीरे बढ़ने लगी है. कई केंद्रों में धान की बोरियां खुले परिसर में रखी जाती हैं. ऐसे में बारिश होने पर धान के भीगने का खतरा बना हुआ है. यदि समय रहते तिरपाल, सुरक्षित भंडारण और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो खरीदे गए धान को नुकसान पहुंच सकता है। 

तापमान में आई है गिरावट
तूफान के असर के कारण कोरबा का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस है. यहाँ बारिश हो रही है, उत्तर दिशा से 5 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है और आर्द्रता 93% है. न्यूनतम तापमान 19°C रहने का अनुमान है. बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अकवान के ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों से टकराने से छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव आया है. इसका सीधा असर कोरबा और आसपास के इलाकों में भी दिख रहा है। 

जीपीएम में बदला मौसम, बारिश से बढ़ी ठंड, छाने लगा कोहरा
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शनिवार सुबह भी जिले के अधिकांश इलाकों में आ
समान में बादल छाए रहे. वहीं कई स्थानों पर हल्का कोहरा भी देखने को मिला. लगातार बारिश और ठंडी हवाओं के चलते मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. तापमान में गिरावट के साथ मौसम सुहाना हो गया है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। 

बारिश होने से किसान परेशान
हालांकि, मौसम में आए इस बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. जिले में इन दिनों धान की कटाई, मिसाई और फसल को सुरक्षित रखने का काम चल रहा है. ऐसे में लगातार हो रही बारिश से खेतों और खलिहानों में रखी धान की फसल प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है. किसानों को चिंता है कि यदि बारिश का सिलसिला आगे भी जारी रहा तो उनकी मेहनत पर पानी फिर सकता है। 

खेत में कटी फसल को तिरपाल से बचाने की कोशिश में किसान
धान के भीगने से उसकी गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ ही खरीदी के दौरान भी परेशानी खड़ी हो सकती है. ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के कारण कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं. किसान अपनी कटी हुई फसल को बारिश से बचाने के लिए तिरपाल और अन्य इंतजाम करने में जुटे हैं. वहीं मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण सुबह और शाम ठंड का एहसास भी बढ़ गया है। 

एक ओर जहां बारिश और ठंडी हवाओं ने आम लोगों को सुहाने मौसम का एहसास कराया है, वहीं दूसरी ओर किसान अपनी तैयार फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं, फिलहाल जिले में मौसम का बदला मिजाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। 

इस दौरान प्रदेश में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। बेमौसम बारिश और ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश में दिन के तापमान में करीब 9 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठिठुरन अचानक बढ़ गई है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि सिस्टम के कमजोर पड़ने के बावजूद 22 से 25 नवंबर तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की स्थिति बनी रह सकती है। इसके बाद रात के तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं।

लगातार हो रही बारिश ने खेतों और खरीदी केंद्रों में रखे धान के भीगने का खतरा बढ़ा दिया है। प्रशासन की ओर से किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को फसल नुकसान का तत्काल सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रभावित और पात्र किसानों को समय पर मुआवजा व फसल बीमा का लाभ मिल सके।

21 डिग्री तक लुढ़का राजधानी का तापमान
शुक्रवार को दिनभर हुई बारिश के चलते राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री नीचे लुढ़ककर 21 डिग्री सेल्सियस पर आ गया और शहर में 11.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर में शनिवार को भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है, जहां तापमान 19 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है।

धान की फसल पर गहराया संकट
बेमौसम बारिश ने कोरबा और पेंड्रा सहित प्रदेश के अन्य जिलों में किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। वर्तमान में ग्रामीण इलाकों में धान की कटाई और मिसाई का काम चल रहा है। बारिश के कारण खेत-खलिहानों में खुले आसमान के नीचे रखी कटी हुई फसल के भीगने का खतरा पैदा हो गया है, ऐसे में किसान तिरपाल के जरिए उपज को बचाने की कोशिश में जुटे हैं। वहीं, खेतों में खड़ी फसल के तेज हवा से गिरने की आशंका बनी हुई है। 15 नवंबर से शुरू हुई समर्थन मूल्य पर धान खरीदी भी इससे प्रभावित हो रही है, क्योंकि खुले परिसरों में रखी बोरियों के भीगने और धान में नमी का प्रतिशत बढ़ने से खरीदी केंद्रों पर तौल व गुणवत्ता को लेकर चुनौतियां बढ़ गई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में सिस्टम के कमजोर पड़ने के बाद ही मौसम में धीरे-धीरे सुधार होगा।

छत्तीसगढ़ के 10 शहरों में आज का अनुमानित तापमान
    रायपुर: अधिकतम 25 डिग्री, न्यूनतम 19 डिग्री
    बिलासपुर: अधिकतम 23 डिग्री, न्यूनतम 18 डिग्री
    दुर्ग: अधिकतम 24 डिग्री, न्यूनतम 19 डिग्री
    सरगुजा (अंबिकापुर): अधिकतम 25 डिग्री, न्यूनतम 16 डिग्री
    बस्तर (जगदलपुर): अधिकतम 26 डिग्री, न्यूनतम 19 डिग्री
    कोरबा: अधिकतम 24 डिग्री, न्यूनतम 19 डिग्री
    धमतरी: अधिकतम 24 डिग्री, न्यूनतम 18 डिग्री
    राजनांदगांव: अधिकतम 26 डिग्री , न्यूनतम 18 डिग्री
    गरियाबंद: अधिकतम 25 डिग्री, न्यूनतम 19 डिग्री
    बलरामपुर: अधिकतम 22 डिग्री, न्यूनतम 18 डिग्री

रायपुर में दिन का तापमान सामान्य से 9 डिग्री कम
शुक्रवार को रायपुर में दिन का तापमान 21 डिग्री और रात का 18.3 डिग्री रहा। दिन का तापमान सामान्य से 9 डिग्री कम दर्ज हुआ। शहर में दिनभर बादल छाए रहे और कुल 11.2 मिमी बारिश हुई।

प्रदेश में सबसे गर्म अंबिकापुर रहा, जहां अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पेंड्रा रोड में रात का तापमान सबसे कम 12.6 डिग्री रहा।

रायपुर में बारिश के आसार
रायपुर में आज (शनिवार) सुबह से बादल छाए हुए हैं। शहर के एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

आगे दो दिन कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में चक्रवाती सिस्टम के कमजोर पड़ने के साथ बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे बदलाव होगा ।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports