,

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किए दर्शन

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तरप्रदेश प्रवास के दौरान अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि (रामलला) मंदिर में दर्शन किए। इस अवसर पर बाबा रामदेव भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्रीराम की प्रतिष्ठापित प्रतिमा के समक्ष नमन किया। साथ ही श्रीराम दरबार में भी पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किए दर्शन

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तरप्रदेश प्रवास के दौरान अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि (रामलला) मंदिर में दर्शन किए। इस अवसर पर बाबा रामदेव भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्रीराम की प्रतिष्ठापित प्रतिमा के समक्ष नमन किया। साथ ही श्रीराम दरबार में भी पूजा अर्चना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में दर्शन के बाद चर्चा में कहा कि भगवान श्री राम की जन्मभूमि और मंदिर के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस पावन धाम में पहुंचकर ऐसा प्रतीत हुआ कि पूर्व जन्मों के पुण्य के कारण भगवान के दर्शन प्राप्त होते हैं। सरयू नदी के किनारे बसी अयोध्या नगरी में भगवान श्रीराम मुस्करा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों को देवउत्थान एकादशी (प्रबोधनी एकादशी) की बधाई दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्रीराम मंदिर परिसर में अनेक श्रद्धालुओं से भी भेंट की। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। अयोध्या में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पहुंचने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने पुष्पहार से स्वागत किया।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports