,

मॉडलिंग से UPSC तक का सफर, ऐश्वर्या श्योराण ने PM मोदी संग ऑटो की सवारी की

जयपुर राजस्थान के चूरू से निकलकर मॉडलिंग की दुनिया में पहचान बनाने वालीं ऐश्वर्या श्योराण इन दिनों फिर चर्चा में हैं। फिलीपींस की राजधानी मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नजर आने के बाद उनकी तस्वीरें सुर्खियों में आईं। फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकीं ऐश्वर्या 2020 बैच…

मॉडलिंग से UPSC तक का सफर, ऐश्वर्या श्योराण ने PM मोदी संग ऑटो की सवारी की

जयपुर
राजस्थान के चूरू से निकलकर मॉडलिंग की दुनिया में पहचान बनाने वालीं ऐश्वर्या श्योराण इन दिनों फिर चर्चा में हैं। फिलीपींस की राजधानी मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नजर आने के बाद उनकी तस्वीरें सुर्खियों में आईं। फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकीं ऐश्वर्या 2020 बैच की भारतीय विदेश सेवा (आइएफएस) अधिकारी हैं।

हेड गर्ल से मॉडलिंग तक
राजस्थान के चूरू जिले में जन्मी ऐश्वर्या के पिता कर्नल अजय कुमार श्योराण भारतीय सेना में अधिकारी रहे हैं। उन्होंने दिल्ली के संस्कृति स्कूल से 12वीं में 97.5 प्रतिशत अंक हासिल किए और स्कूल की हेड गर्ल भी रहीं। इसके बाद श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में स्नातक किया। 2014 में मिस क्लीन एंड क्लियर फ्रेश फेस और 2015 में मिस दिल्ली का खिताब जीता। 2016 में फेमिना मिस इंडिया की टॉप-21 फाइनलिस्ट बनीं।

10 महीने की तैयारी में हासिल की सफलता
मॉडलिंग के बीच ऐश्वर्या ने सिविल सेवा में जाने का फैसला किया। उन्होंने कैट परीक्षा भी पास की थी, लेकिन यूपीएससी की तैयारी पर ध्यान केंद्रित किया। करीब 10 महीने तक बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी की। तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाई, फोन का इस्तेमाल सीमित किया। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 में पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 93 हासिल की।

आइएएस के बजाय चुनी आइएफएस
93वीं रैंक हासिल करने के बावजूद उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा के बजाय भारतीय विदेश सेवा को प्राथमिकता दी। उनकी रुचि अंतरराष्ट्रीय संबंधों और वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने में थी। अब मनीला में प्रधानमंत्री के साथ उनकी मौजूदगी ने मॉडलिंग से कूटनीति तक के उनके सफर को फिर चर्चा में ला दिया है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports