,

हरियाणा में 42 हजार उपभोक्ताओं पर 73 करोड़ बकाया, बिल नहीं भरा तो कटेगी बिजली

समालखा  बिजली अधिकारियों ने डिफाल्टरों पर सख्ती शुरू कर दी है। इनसे रिकवरी के लिए समालखा, बिहौली, बापौली और छाजपुर में 22 टीमें लगाई गई है। टीम द्वारा बिल नहीं भरने वालों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। कनेक्शन काटने पर डिफाल्टरों को दोबारा नए सिरे से कनेक्शन लेना होगा। डिफाल्टरों के फाल्ट भी बिजली…

हरियाणा में 42 हजार उपभोक्ताओं पर 73 करोड़ बकाया, बिल नहीं भरा तो कटेगी बिजली

समालखा
 बिजली अधिकारियों ने डिफाल्टरों पर सख्ती शुरू कर दी है। इनसे रिकवरी के लिए समालखा, बिहौली, बापौली और छाजपुर में 22 टीमें लगाई गई है। टीम द्वारा बिल नहीं भरने वालों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।

कनेक्शन काटने पर डिफाल्टरों को दोबारा नए सिरे से कनेक्शन लेना होगा। डिफाल्टरों के फाल्ट भी बिजली कर्मचारी ठीक करने नहीं जाएंगे। बिल भरने पर ही उनका फाल्ट ठीक होगा।

उल्लेखनीय है कि स्थानीय बिजली डिवीजन में 1.33 लाख उपभोक्ता हैं, जिनमें 42 हजार उपभोक्ताओं पर करीब 73 करोड़ रुपये निगम का बकाया है। उपभोक्ता बार-बार मैसेज करने के बाद भी बिल भरने में कम रुचि ले रहे हैं। दीपावली के बाद निगम के कार्यकारी अभियंता ने एसडीओ और जेई के नेतृत्व में रिकवरी के लिए टीमें गठित की गई है।

लाइनमैन को डिफाल्टरों के फाल्ट ठीक नहीं करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। छाजपुर में सात, समालखा और बापौली में पांच-पांच तथा बिहौली में चार टीमें लगाई गई है। पांच हजार से अधिक के सभी डिफाल्टरों पर निगम सख्त है।

रिकवरी के दिए निर्देश
कार्यकारी अभियंता एमएस धीमान ने बताया कि एसडीओ के साथ मीटिंग कर रिकवरी के सख्त निर्देश दिए गए हैं। बकाया बिल नहीं भरने वालों के कनेक्शन काटने कहा गया है। एक बार कनेक्शन काटने के बाद उपभोक्ताओं को दोबारा नए सिरे से कनेक्शन लेना होगा। डिफाल्टरों के फाल्ट भी कर्मचारी बिल भरने पर ठीक करेंगे।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports