पटेल नगर में बिजली के खंभों को घेरकर बना लिया वॉशरूम, जांच में सामने आए हैरान करने वाले अतिक्रमण

नई दिल्ली बिजली के तारों पर विज्ञापन के होर्डिंग लटकते तो आपने भी देखे होंगे, लेकिन किसी मकान के बीच से निकलते बिजली के खंभे या उन पर टिकी किसी मकान की बालकनी शायद ही कभी देखी हो। पटेल नगर में तो एक शख्स ने बिजली के खंभों को घेरकर वॉशरूम ही बना लिया। बिजली…

पटेल नगर में बिजली के खंभों को घेरकर बना लिया वॉशरूम, जांच में सामने आए हैरान करने वाले अतिक्रमण

नई दिल्ली
बिजली के तारों पर विज्ञापन के होर्डिंग लटकते तो आपने भी देखे होंगे, लेकिन किसी मकान के बीच से निकलते बिजली के खंभे या उन पर टिकी किसी मकान की बालकनी शायद ही कभी देखी हो। पटेल नगर में तो एक शख्स ने बिजली के खंभों को घेरकर वॉशरूम ही बना लिया। बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर (DDL) को अपनी जांच में अतिक्रमण के कुछ ऐसे ही हैरतअंगेज नजारे देखने को मिले हैं, जिसके बाद कंपनियों ने इससे निपटने की कार्रवाई तेज कर दी है।

क्या था पूरा मामला?
नॉर्थ और बाहरी दिल्ली में जिन लोगों ने बिजली के खंभों, हाईटेंशन लाइनों और बिजली के बुनियादी ढांचों के आसपास अतिक्रमण या अवैध कब्जा कर रखा है, उन्हें टाटा पावर ने नोटिस जारी किया है। कुल 4071 लोगों को नोटिस जारी किया गया, जिसमें से 2374 को अवैध निर्माण हटाने का अंतरिम आदेश दिया गया है।

मामले में क्या है अधिकारी का कहना
बिजली वितरण कंपनी के एक अधिकारी का कहना है कि पटेल नगर में एक व्यक्ति ने तो अपने मकान का वॉशरूम बिजली के खंभों को घेर कर बना लिया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद वॉशरूम को तोड़ दिया गया है। जिन लोगों के घरों के आसपास बिजली के खंभे है, उनमें से अधिकतर ने बिजली के खंभों तक रैंप निकाल कर उसे कवर कर लिया है। ऐसे अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ अब एक्शन लिया जाएगा।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports