,

सम्राट चौधरी की मौजूदगी में 2.25 लाख करोड़ के एमओयू, अदाणी और एनटीपीसी लगाएंगी बड़े प्रोजेक्ट

पटना  बिहार के औद्योगीकरण की दिशा में बड़ी पहल हुई है। शुक्रवार को ऊर्जा समेत अन्य उद्योग में 2.25 लाख करोड़ के निवेश को लेकर करार हुआ। इनमें सर्वाधिक 1.72 लाख करोड़ की परियोजनाएं ऊर्जा क्षेत्र की हैं। अदाणी और एनटीपीसी जैसी कंपनियां बिहार में पावर प्लांट प्रोजेक्ट पर काम करेंगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की…

सम्राट चौधरी की मौजूदगी में 2.25 लाख करोड़ के एमओयू, अदाणी और एनटीपीसी लगाएंगी बड़े प्रोजेक्ट

पटना
 बिहार के औद्योगीकरण की दिशा में बड़ी पहल हुई है। शुक्रवार को ऊर्जा समेत अन्य उद्योग में 2.25 लाख करोड़ के निवेश को लेकर करार हुआ। इनमें सर्वाधिक 1.72 लाख करोड़ की परियोजनाएं ऊर्जा क्षेत्र की हैं। अदाणी और एनटीपीसी जैसी कंपनियां बिहार में पावर प्लांट प्रोजेक्ट पर काम करेंगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में उद्योग और ऊर्जा विभाग तथा विभिन्न कंपनियों के साथ करारनामे का हस्तांतरण किया गया। सीएम ने उद्यमियों से कहा कि वे बिहार पर विश्वास करें और राज्य में खुले दिल और दिमाग से उद्योग लगाएं।

सीएम सम्राट चौधरी ने पटना के एक होटल में आयोजित उद्यमियों से संवाद और एमओयू एक्सचेंज समारोह में कहा कि बिहार में 2.25 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव उद्यमियों और निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। इस दौरान ऊर्जा क्षेत्र की 6 महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए एमओयू साइन किए गए। इन परियोजनाओं के माध्यम से 1,72,885 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इनमें दो परमाणु ऊर्जा संयंत्र (न्यूक्लियर पावर प्लांट) और चार पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट शामिल हैं।

बांका में न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाएगा एनटीपीसी
भारत सरकार का उपक्रम एनटीपीसी बिहार में न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाने जा रहा है। इसकी स्थापना बांका जिले के भितिया में होगी। इसकी लागत लगभग 70 हजार करोड़ रुपये है। इस परमाणु ऊर्जा संयंत्र में 2800 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा।

सीवान में भी लगेगा न्यूक्लियर पावर प्लांट
इसके अलावा एनपीसीआईएल सीवान जिले के रघुनाथपुर स्थित तलहर में भी एक न्यूक्लियर प्लांट लगाएगा। इसकी लागत भी 70 हजार करोड़ और क्षमता 2800 मेगावाट होगी।

नवादा और जमुई में अदाणी के प्रोजेक्ट
अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी हाइड्रो एनर्जी सेवन लिमिटेड नवादा के एकतारा एवं पथरा में 1800 मेगावाट तथा 10,800 मेगावाट-आवर भंडारण क्षमता वाली पंप्ड स्टोरेज परियोजना विकसित करेगी। इसकी लागत 9900 करोड़ रुपये है। वहीं, जमुई जिले के मिर्चा पाठक चक में भी अदाणी हाइड्रो एनर्जी फिफ्टिन लिमिटेड इसी तरह का पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट लगाएगी, जिसकी लागत लगभग 9900 करोड़ रुपये है।

इन कंपनियों से भी करार
ऊर्जा विभाग ने टोरेंट एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, ग्रीनको एनर्जीज प्राइवेट लिमिटेड समेत अन्य कंपनियों के साथ भी करार किया है। टोरेंट एनर्जी नवादा के हरदिया एवं फुलवरिया डैम में पंप्ड स्टोरेज परियोजना लगाएगी। वहीं, ग्रीनको औरंगाबाद के नारायणपुर और गजोई में इसी तरह के प्रोजेक्ट पर काम करेगा।

इसके अलावा, बिहार सरकार ने फेडरेशन ऑफ एविएशन इंडस्ट्री, सीटीआरएलएस, रेनवियन (रामकी ग्रुप), एसएईएल इंडस्ट्रीज लिमिटेड, सीपीए प्राइवेट लिमिटेड, रश्मि मेटलर्जिकल इंडस्ट्री, राणा होल्डिंग, बगमेनिया सेमीकॉन और एम/एस किविसा ऑर्गेनिक्स जैसी कंपनियों के साथ भी एमओयू किया है।

सीएम बोले- ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बेहतर बना रहे
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्यमियों से कहा कि आप बिहार पर भरोसा रखें और प्रदेश में खुले दिल-दिमाग से निवेश करें। उन्होंने उद्यमियों से बिहार की प्रगति में अपना योगदान देने की अपील की। सीएम ने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को और बेहतर बनाया जा रहा है। निवेश संबंधी प्रस्तावों को 30 दिनों के भीतर स्वीकृति देने की व्यवस्था की जा रही है। निर्धारित अवधि में स्वीकृति नहीं मिलती है तो 31वें दिन उसे स्वतः स्वीकृत मान लिया जाएगा।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed