,

MP के CM मोहन यादव नहीं जाएंगे विदेश, निवेशकों से होने वाली अहम बैठकें स्थगित

भोपाल  अगले साल भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए उद्यमियों को आमंत्रित करने और औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को लेकर 24 नवंबर से होने वाली मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विदेश यात्रा स्थगित हो गई है। 'एक्स' पर पोस्ट कर इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सात से 11 दिसंबर तक…

MP के CM मोहन यादव नहीं जाएंगे विदेश, निवेशकों से होने वाली अहम बैठकें स्थगित

भोपाल
 अगले साल भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए उद्यमियों को आमंत्रित करने और औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को लेकर 24 नवंबर से होने वाली मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विदेश यात्रा स्थगित हो गई है। 'एक्स' पर पोस्ट कर इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सात से 11 दिसंबर तक विधानसभा का शीतकालीन सत्र है। इसकी प्राथमिकता को देखते हुए दौरा स्थगित करने का निर्णय लिया है।

विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा के बाद लिया फैसला
विदेश दौरा स्थगित करने से पहले मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में संभावित विधेयकों और सदन में प्रस्तुत किए जाने वाले अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इसी के बाद मुख्यमंत्री ने सिंगापुर और दक्षिण कोरिया की प्रस्तावित यात्रा रद करने का निर्णय लिया।

सिंगापुर में डेढ़ और दक्षिण कोरिया में ढाई दिन का था कार्यक्रम
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें 23 नवंबर को देर रात सिंगापुर के लिए रवाना होना था। डेढ़ दिन सिंगापुर और ढाई दिन का दक्षिण कोरिया का कार्यक्रम था। इसमें औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) के लिए आमंत्रित करने के साथ निवेश की संभावनाओं पर संवाद करना था।

GIS के उद्घाटन के लिए PM मोदी को आमंत्रित करने की तैयारी
दूसरी ओर, प्रदेश सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों में जुटी है। समिट का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कराने का प्रस्ताव है। हालांकि, आयोजन की तारीख और विस्तृत कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है। सरकार का लक्ष्य देश-विदेश के निवेशकों को मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित करना है।

23 नवंबर को होना था रवाना
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें 23 नवंबर को देर रात सिंगापुर के लिए रवाना होना था। डेढ़ दिन सिंगापुर और ढाई दिन का दक्षिण कोरिया का कार्यक्रम था। इसमें औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) के लिए आमंत्रित करने के साथ निवेश की संभावनाओं पर संवाद करना था।उधर, जीआईएस को लेकर सरकार की तैयारियां चल रही हैं। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कराना प्रस्तावित है। हालांकि, अभी तक कार्यक्रम निर्धारित नहीं हुआ है। 

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों के लिहाज से अहम था दौरा
मुख्यमंत्री का यह विदेश दौरा फरवरी 2027 में भोपाल में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा था। सिंगापुर और दक्षिण कोरिया के निवेशकों से संवाद के जरिए मध्यप्रदेश में निवेश के नए अवसर तलाशने की योजना थी।

विधानसभा सत्र की तैयारियों के चलते लिया फैसला
प्रदेश में 7 से 11 दिसंबर तक विधानसभा का शीतकालीन सत्र प्रस्तावित है। सत्र की तैयारियों और उससे जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने नवंबर के अंत में प्रस्तावित विदेश यात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed