MPPSC ने जारी किया 2027 का एग्जाम कैलेंडर, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को मिलेंगे कई मौके

इंदौर  मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए नया साल एक गुड न्यूज लेकर आने वाला है. लंबे समय से भर्ती का इंतजार करने वाले युवाओं के लिए यह काम की है, क्योंकि लोक सेवा आयोग ने साल 2027 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है. जहां अलग-अलग विभागों के लिए करीब दो दर्जन श्रेणियों…

MPPSC ने जारी किया 2027 का एग्जाम कैलेंडर, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को मिलेंगे कई मौके

इंदौर
 मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए नया साल एक गुड न्यूज लेकर आने वाला है. लंबे समय से भर्ती का इंतजार करने वाले युवाओं के लिए यह काम की है, क्योंकि लोक सेवा आयोग ने साल 2027 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है. जहां अलग-अलग विभागों के लिए करीब दो दर्जन श्रेणियों के लिए शेड्यूल जारी किया है. परीक्षा की तैयारी में लगे छात्र अपनी तैयारी को और टाइट कर लें और डेट आते ही तुरंत अप्लाई करें। 

लोक सेवा आयोग ने जारी किया शेड्यूल
लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2027 के लिए जारी किए परीक्षा कार्यक्रम में दो दर्जन से ज्यादा पोस्ट में विभिन्न विभागों के पदों के लिए शेड्यूल जारी किया है. जिसके तहत राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के साथ राज्य वन सेवा परीक्षा की तारीख 24 जनवरी है. जिसके आधार पर राज्य शासन के विभिन्न विभागों में नियुक्तियों के लिए प्रारंभिक एंट्रेंस परीक्षा होगी. इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। 

इन पदों पर निकली भर्ती
राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 14 फरवरी 2027 को, राज्य पात्रता परीक्षा 7 मार्च 2027 को जबकि पशुचिकित्सा सहायक परीक्षा एवं सहायक लोक अभियोजन अधिकारी संवर्ग के लिए परीक्षा 18 अप्रैल को होगी. इसी तरह तकनीकी शिक्षा विभाग (टेक्निकल शिक्षा विभाग) में उपसंचालक प्राचार्य और सहायक संचालक प्रवेश परीक्षा भी होगी. इसके अलावा राज्य वन सेवा परीक्षा 25 अप्रैल को निर्धारित है. जबकि राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा विशेष 2 मई को आयोजित होगी। 

वहीं सहायक कुल सचिव पद के लिए 30 मई को घोषित की गई है. इसी तरह आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी परीक्षा 27 जून को होगी. इसी दिन यूनानी और होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी के लिए भी परीक्षा आयोजित की जाएगी. वहीं सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2027 का आयोजन 4 जुलाई को होगा. इसी दिन स्पोर्ट्स ऑफिसर और लाइब्रेरियन एग्जाम होगा. स्वास्थ्य विभागक अधीन असिस्टेंट मैनेजर पद पर नियुक्ति के लिए परीक्षा 25 जुलाई को होगी. खनिज निरीक्षक परीक्षा भी इसी दिन होगी। 

लेक्चरर पद पर भर्ती
वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पदों के लिए परीक्षा 1 अगस्त को निर्धारित की गई है. जबकि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा विशेष 9 अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक होगी. वैज्ञानिक अधिकारी भौतिक और रसायन समेत जीव विज्ञान के पदों के लिए परीक्षा 26 सितंबर को होगी. इसी दिन कराधान सहायक (टेक्सटन असिस्टेंट) पद के लिए भी परीक्षा आयोजित होगी. वही पॉलिटेक्निक कॉलेज में लेक्चरर पोस्ट के लिए परीक्षा 17 अक्टूबर को निर्धारित की गई है। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports