,

वैश्विक आयोजन सिंहस्थ वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार हो रहे प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कलयुग में भगवान  राम का स्मरण करते ही हमारा जीवन रोमांच, उत्साह, उमंग और आनंद से भर जाता है। मध्यप्रदेश सरकार उज्जैन में सिंहस्थ: 2028 को लेकर तेजी से तैयारियों में जुटी हुई है। वैश्विक आयोजन होने के नाते सिंहस्थ में ऐसे सभी प्रबंध किए जा…

वैश्विक आयोजन सिंहस्थ वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार हो रहे प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कलयुग में भगवान  राम का स्मरण करते ही हमारा जीवन रोमांच, उत्साह, उमंग और आनंद से भर जाता है। मध्यप्रदेश सरकार उज्जैन में सिंहस्थ: 2028 को लेकर तेजी से तैयारियों में जुटी हुई है। वैश्विक आयोजन होने के नाते सिंहस्थ में ऐसे सभी प्रबंध किए जा रहे हैं, जो वर्तमान समय की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गोंडा में चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इण्टर कालेज (पं. दीनदयाल शोध संस्थान, जय प्रभा ग्राम) में श्यामा जू ट्रस्ट द्वारा आयोजित भव्य'  राम कथा महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर महोत्सव में सम्मिलित होकर पूज्य  राजन जी महाराज के मुख से कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की पावन धरा पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय और ईश्वर के आशीर्वाद से रामलला विराजमान हुए। साधु संतों का पूरा सहयोग मिला। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लागू करवाने के लिए ठोस प्रयास हुए । संविधान की रक्षा भी हुई। आज अयोध्या में प्रभु राम का धाम आनंद से जगमगा रहा है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश में मंदाकिनी नदी के किनारे भगवान कामतानाथ का धाम स्थित है। सनातन संस्कृति में चित्रकूट की अलौकिक धरा पर स्थित इस धाम का भी बड़ा महत्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आलोक दास महाराज के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश के इस क्षेत्र में गौ माता की बेहतर सेवा हो रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में जनकल्याण के साथ ही भगवान राम और कृष्ण की लीला स्थली के उन्नयन के साथ सभी देवस्थानों को भव्य तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। महर्षि सांदीपनि आश्रम में भगवान कृष्ण की सुदामा से मित्रता हुई। नारायणा तीर्थ का महत्व भी माता रुक्मणी से जुड़ता है। परशुराम जी और कृष्ण की अद्भुत लीला स्थली जानापाव सहित गोपालकृष्ण से संबंधित सभी लीला स्थलों को तीर्थ बनाया जा रहा है। इसी प्रकार भगवान राम ने चित्रकूट और जहां-जहां कदम रखे, ऐसे प्रत्येक स्थान को राम वनगमन पथ के रूप में विकसित किया जा रहा है। कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भव्य स्वागत किया गया।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed