,

मां के अंतिम संस्कार में छलके योगी आदित्यनाथ के आंसू, परिवार ने नम आंखों से दी विदाई

हरिद्वार  सीएम योगी की माता जी सावित्री देवी को हरिद्वार के चंडीघाट पर मुखाग्नि दे दी गई है. छोटे भाई शैलेंद्र मोहन बिष्ट ने मुखाग्नि दी है. अंतिम संस्कार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया. जब तक अंतिम संस्कार पूरा नहीं होगा तब तक सीएम योगी श्मशाम घाट में मौजूद रहेंगे. सीएम योगी जब अपनी…

मां के अंतिम संस्कार में छलके योगी आदित्यनाथ के आंसू, परिवार ने नम आंखों से दी विदाई

हरिद्वार
 सीएम योगी की माता जी सावित्री देवी को हरिद्वार के चंडीघाट पर मुखाग्नि दे दी गई है. छोटे भाई शैलेंद्र मोहन बिष्ट ने मुखाग्नि दी है. अंतिम संस्कार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया. जब तक अंतिम संस्कार पूरा नहीं होगा तब तक सीएम योगी श्मशाम घाट में मौजूद रहेंगे. सीएम योगी जब अपनी माता जी के पार्थिव शरीर को लेकर अपने पैतृक गांव पंचूर से लेकर निकले तो वह काफी भावुक नजर आए और उनके आंखों से आंसू छलक पड़े. सीएम योगी की मां सावित्री देवी ने 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली, काफी दिनों से वह बीमार चल रही थी। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

मां के अंतिम दर्शन और विदाई के उस पल में योगी आदित्यनाथ अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए। गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में संत परंपरा का निर्वहन करने वाले योगी जब अपनी मां के सामने पहुंचे तो एक पुत्र का भाव उनके भीतर उमड़ पड़ा। मां को अंतिम विदाई देते समय उनकी आंखें नम हो गईं यह दृश्य भावुक कर देने वाला था।

संत की मर्यादा से ऊपर होता है मां का रिश्ता
योगी आदित्यनाथ का जीवन भले ही संत परंपरा, साधना और जनसेवा को समर्पित रहा हो, लेकिन मां के प्रति उनका लगाव किसी सामान्य पुत्र की तरह ही है। जीवन में व्यक्ति चाहे किसी भी पद पर पहुंच जाए, उसकी पहचान कितनी भी बड़ी क्यों न हो जाए, मां के सामने वह हमेशा एक संतान ही रहता है।

मुख्यमंत्री हों या गोरक्षपीठाधीश्वर, पुत्र के लिए मां तो मां ही होती है। पद, प्रतिष्ठा और जिम्मेदारियां मां के स्नेह के सामने छोटी पड़ जाती हैं। मां की अंतिम विदाई का वह पल योगी आदित्यनाथ के जीवन का बेहद भावुक क्षण बन गया। उनके छलकते आंसुओं ने यह बता दिया कि संत का जीवन अपनाने के बाद भी मां के प्रति एक पुत्र का प्रेम और लगाव कभी कम नहीं होता।

मां के निधन पर योगी ने लिखा, 'मां… ॐ शांति'
सावित्री देवी के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संक्षिप्त संदेश लिखकर अपनी भावनाएं व्यक्त की थीं। उन्होंने लिखा, 'मां… ॐ शांति।' इसके बाद शनिवार को वह अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे और मां की अर्थी का कंधा दिया। इसके बाद सीएम योगी की मां का अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया गया। इस दौरान कई गणमान्य लोग एवं बड़े नेता उपस्थित रहे।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी जताया दुख
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सावित्री देवी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ अपनी मां को खोने के बावजूद समाज की सेवा में जुटे हुए हैं, जो एक बेटे के रूप में उनके समर्पण को दिखाता है। धामी ने पत्रकारों से कहा,

    'यह बेहद दुखद खबर है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां इस दुनिया से विदा हो गई हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। जहां तक योगी जी की बात है, वह लगातार समाज की सेवा कर रहे हैं। यह उनके समर्पण को दिखाता है। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करें।'

मोहन यादव ने भी जताई संवेदना
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा,

    'हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं और हम प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।'

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी सावित्री देवी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने सावित्री देवी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे बेटे को जन्म दिया और उनका पालन-पोषण किया, जो कई बार सांसद बने और 2 बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की सेवा कर चुके हैं।

ओम बिरला और पीएम मोदी ने भी जताया दुख
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी सीएम योगी की मां सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि मां का स्नेह और आशीर्वाद हमेशा जीवित रहता है। बच्चों को दिए गए संस्कारों और मूल्यों के रूप में मां की सीख हमेशा उनके साथ रहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की और उनकी मां के निधन पर दुख जताया।

बीजेपी की बैठक में रखा गया 2 मिनट का मौन
सावित्री देवी को श्रद्धांजलि देने के लिए महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवास बैठक में 2 मिनट का मौन रखा गया। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहे। इनके अलावा प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी भी बैठक में शामिल हुए। सभी ने सीएम योगी की मां सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

कल हुआ था सीएम की मां का निधन
सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव स्थित पैतृक आवास पर निधन हो गया था। वह 91 वर्ष की थीं। गांव के लोगों के मुताबिक, वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं और शुक्रवार सुबह करीब 10:45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

गोरखनाथ मंदिर में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि
सावित्री देवी के निधन पर शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में शोक सभा आयोजित की गई। इसमें मंदिर परिवार और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद से जुड़े लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया। परिषद के सदस्य रामजनम सिंह ने संस्थाओं की ओर से संवेदना व्यक्त की।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports