राजस्थान से बिहार तक सड़क हादसों का कहर, कोटा में परिवार के नौ लोगों की मौत

 नई दिल्ली  देश में आज रविवार, 22 नवंबर की सुबह हादसों के साथ हुई है। देश के चार राज्यों उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार और राजस्थान में ऐसे कई बड़े हादसे हुए हैं, जिनमें 28 लोगों की जान चली गई। राजस्थान के कोटा में जहां सड़क हादसे में एक ही परिवार के लोगों की मौत हो…

राजस्थान से बिहार तक सड़क हादसों का कहर, कोटा में परिवार के नौ लोगों की मौत

 नई दिल्ली
 देश में आज रविवार, 22 नवंबर की सुबह हादसों के साथ हुई है। देश के चार राज्यों उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार और राजस्थान में ऐसे कई बड़े हादसे हुए हैं, जिनमें 28 लोगों की जान चली गई।

राजस्थान के कोटा में जहां सड़क हादसे में एक ही परिवार के लोगों की मौत हो गई। वहीं गुजरात के कच्छ में हुए सड़क हादसे ने आर्मी फैमिली के 7 लोगों की जिंदगी छीन ली।

देश में इन बड़े 4 राज्यों में 6 हादसे हुए हैं, जिनमें 28 लोगों की मौत हुई है। कहीं कार और ट्रक की टक्कर तो गई तो ड्राइवर की लापरवाही ने लोगों की जान ले ली।

कोटा में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत
राजस्थान में कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर शंभूपुरा गांव के पास शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 2 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हैं।

इस घटना में तेज रफ्तार 'क्रूजर' गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। शुरुआती रिपोर्ट में सामने आया है कि देर रात गाड़ी चलाते वक्त ड्राइवर को झपकी लगने से ये हादसा हुआ।

जोधपुर में ट्रैवल टेम्पो और कार की टक्कर में 3 की मौत
राजस्थान में ही शनिवार शाम एक और सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार और ट्रैवल टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 लोग घायल हैं, जिन्हें मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मथुरादास माथुर अस्पताल के अधीक्षक विकास राजपुरोहित ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया, 'यह गुजरात का एक ही परिवार है, जो गुजरात से रामदेवरा जा रहा था, तभी उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।'

पूरी खबर पढ़ें- राजस्थान: जोधपुर में कार और ट्रैवल टेम्पो की टक्कर, 3 लोगों की मौत और 15 घायल

कच्छ में आर्मी फैमिली के 7 लोगों की मौत
गुजरात के कच्छ जिले में भुज-खावड़ा नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की कार से टक्कर हो गई। ये हादसा इतना खतरनाक हुआ कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है।

जूनागढ़ में पलटी गाड़ी, आग लगने से 3 की मौत
गुजरात के जूनागढ़ शहर में एक तेज रफ्तार कार पत्थर से टकराने के बाद पलट गई, जिसके बाद गाड़ी में आग लग गई। कार में आग लगने से तीन लोग की झुलसकर मौत हो गई।

जूनागढ़ में यह हादसा केशोद-बलागाम रोड पर खमिधाना गांव के पास हुआ। कार में चार लोग सवार थे, जिनमें से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कृष्णाबेन नाम की एक महिला को गंभीर हालत में केशोद सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पटना में 4 लोगों की मौत
बिहार की राजधानी पटना में आज रविवार सुबह करीब 4 बजे भयानक सड़क हादसा हुआ। बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र में अथमलगोला थाना क्षेत्र के सबनीमा पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो गाड़ी को तेज रफ्तार हाइवा ने टक्कर मार दी।

इस हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई है। जानकारी सामने आई है कि शादी की रस्में पूरी होने के बाद बराती स्कॉर्पियो से अपने गांव लौट रहे थे।

पूरी खबर पढ़ें- पटना में बरात से लौट रही स्कॉर्पियो को हाइवा ने मारी टक्कर, 4 की मौत; शादी की खुशियां मातम में बदलीं

फतेहपुर में बस कंडक्टर और यात्री की मौत
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर रविवार तड़के 3 बजे खतरनाक हादसा हुआ। खागा कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर चौराहे पर ओवरटेक के चक्कर में आगे चल रहे आलू लादे ट्रक से टूरिस्ट बस टकरा गई। ये बस गाजियाबाद से वाराणसी जा रही थी।

बस में चालक व कंडक्टर समेत 40 लोग सवार थे। इस हादसे में कंडक्टर और एक यात्री की मौत हो गई है। वहीं 15 यात्री घायल हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports