,

नेताजी की जयंती पर अखिलेश ने किया याद, 2027 में यश भारती सम्मान राशि बढ़ाने का वादा

लखनऊ समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की आज (रविवार) को जयंती है. उनकी जयंती के मौके पर लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में सुंदरकांड का पाठ किया जा रहा है. पार्टी कार्यालय में मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव…

नेताजी की जयंती पर अखिलेश ने किया याद, 2027 में यश भारती सम्मान राशि बढ़ाने का वादा

लखनऊ
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की आज (रविवार) को जयंती है. उनकी जयंती के मौके पर लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में सुंदरकांड का पाठ किया जा रहा है. पार्टी कार्यालय में मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया है.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जन्म जयंती पर उन्हें याद किया. उन्होंने कहा कि नेताजी के पास जो भी मदद के लिए आया, उन्होंने उसकी मदद की. नेताजी सबको साथ लेकर चलने का सिद्धांत देकर गए हैं और समाजवादी पार्टी इसे आगे बढ़ाती रहेगी.

अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो यश भारती की सम्मान राशि बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी जाएगी.उन्होंने कहा कि वह उन बच्चों के आभारी हैं, जो आज समाजवादी पार्टी की सरकार में लैपटॉप मिलने की बात स्वीकार कर रहे हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार के दौरान KGMU और राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट के डॉक्टरों को भी PGI की तरह सुविधाएं देने का काम किया गया.

सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव ने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार ऐसी है, जो देगी कम और छीनेगी ज्यादा. उन्होंने कहा कि PDA आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए समाजवादी पार्टी उन लोगों को मनाने का काम करेगी, जो रूठे हुए हैं. जो लोग साथ छूट गए हैं, उन्हें भी साथ लाने का काम किया जाएगा. अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें अच्छी चीज पसंद नहीं आती. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के हाथ में विकास की रेखा होती है, जबकि कुछ लोगों के हाथ में विनाश की रेखा होती है.

सीएम और डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि
मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत राज्य के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर मुलायम सिंह यादव को नमन किया. उन्होंने उन्हें पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पद्म विभूषण से सम्मानित नेता बताया.

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने भी पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी. वहीं, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने X पर उन्हें जयंती के मौके पर नमन किया.

मुलायम सिंह यादव को  याद किया
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी मुलायम सिंह यादव को उनकी जयंती पर याद किया. उन्होंने X पर पोस्ट कर कहा कि देश के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की रविवार को जयंती है. उन्होंने कहा कि उनकी पीढ़ी ने मुलायम सिंह यादव को 'धरतीपुत्र' और 'नेताजी' के रूप में जाना है. ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुलायम सिंह यादव केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक पूरा राजनीतिक अध्याय हैं. उन्होंने कहा कि हिंदी पट्टी के प्रभावशाली नेताओं में शामिल नेताजी ने समाजवादी आंदोलन को मजबूती देने और सामाजिक न्याय की आवाज को बुलंद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

समाजवादी पार्टी के संस्थापक
मुलायम सिंह यादव ने 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी. वह समाजवादी विचारक और नेता राम मनोहर लोहिया से प्रभावित थे. मुलायम सिंह यादव का जमीनी स्तर पर लोगों से मजबूत जुड़ाव था और उन्होंने पिछड़े वर्गों, वंचितों, शोषितों और अल्पसंख्यक समुदायों की आवाज उठाई.

मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था. वह तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे. उन्होंने पहली बार 1989 में मुख्यमंत्री पद संभाला था. इसके बाद 1993 और 2003 में भी वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने. वह देश के रक्षा मंत्री भी रहे. मुलायम सिंह यादव ने 1977 में पहली बार मंत्री पद संभाला था. उस समय वह राम नरेश यादव के नेतृत्व वाली जनता पार्टी सरकार में मंत्री बने थे. सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने में उनके योगदान को भी याद किया जाता है. मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर 2022 को 82 साल की उम्र में निधन हो गया था.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports