Gold-Silver Price: सोने-चांदी में बड़ी गिरावट के संकेत, क्या अभी खरीदें या करें इंतजार?

मुंबई  सोना और चांदी यानी दोनों कीमती धातुओं की कीमतें साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गईं. 24 कैरेट सोना गिरकर 1,22,435 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,48,034 रुपये प्रति किलो रह गई. जनवरी के रिकॉर्ड स्तर से तुलना करें तो सोना करीब 33 प्रतिशत और चांदी 63 प्रतिशत सस्ती हो चुकी है.…

Gold-Silver Price: सोने-चांदी में बड़ी गिरावट के संकेत, क्या अभी खरीदें या करें इंतजार?

मुंबई 

सोना और चांदी यानी दोनों कीमती धातुओं की कीमतें साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गईं. 24 कैरेट सोना गिरकर 1,22,435 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,48,034 रुपये प्रति किलो रह गई. जनवरी के रिकॉर्ड स्तर से तुलना करें तो सोना करीब 33 प्रतिशत और चांदी 63 प्रतिशत सस्ती हो चुकी है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या सोना अब एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर सकता है? क्या चांदी में भी अभी और गिरावट बाकी है? आइए, समझते हैं कि कीमतें क्यों टूट रही हैं। 

कितना सस्ता हुआ सोना और चांदी?
 सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. बाजार आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव करीब चार प्रतिशत गिरकर 1,22,435 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं, चांदी की कीमत छह प्रतिशत टूटकर 1,48,034 रुपये प्रति किलो रह गई. दोनों कीमती धातुएं 2026 के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई हैं. हालांकि, चांदी में बिकवाली का दबाव सोने के मुकाबले ज्यादा देखने को मिला. एस्पेक्ट बुलियन एंड रिफाइनरी के सीईओ दर्शन देसाई के मुताबिक, पूरे सप्ताह कीमती धातुओं के कारोबार में कमजोरी और तेज उतार-चढ़ाव बना रहा। 

रिकॉर्ड ऊंचाई से सोना और चांदी कितने सस्ते हुए?
    इस साल 29 जनवरी को 24 कैरेट सोने ने 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड स्तर छुआ था. मौजूदा भाव से तुलना करने पर सोना 60,565 रुपये यानी लगभग 33.1 प्रतिशत सस्ता हो चुका है। 

    चांदी की कीमत भी रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे आ गई है. इस साल चांदी का सर्वोच्च भाव 4,04,500 रुपये प्रति किलो रहा था, जबकि अब कीमत 1,48,034 रुपये रह गई है। 
    इस हिसाब से चांदी अपने रिकॉर्ड से 2,56,466 रुपये प्रति किलो यानी लगभग 63.4 प्रतिशत टूट चुकी है। 

सोना एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर सकता है?

सोने में लगातार गिरावट के बाद एक लाख रुपये का स्तर चर्चा का विषय बना हुआ है. मौजूदा 1,22,435 रुपये के भाव से वहां पहुंचने के लिए कीमतों में 22,435 रुपये प्रति 10 ग्राम की और गिरावट आनी होगी. प्रतिशत में देखें तो इसके लिए सोने को मौजूदा स्तर से लगभग 18.3 प्रतिशत और टूटना पड़ेगा. हालांकि अभा तर किसी विशेषज्ञ ने यह अनुमान नहीं जाहिर किया है कि सोना निश्चित रूप से एक लाख रुपये तक पहुंच जाएगा। 

    कोटक नियो के कमोडिटी एवं करेंसी रिसर्च प्रमुख अनिंद्य बनर्जी ने बताया कि जब बाजार में बेचने की जल्दबाजी हावी हो जाती है, तो अत्यधिक गिरावट के बाद भी कीमतें और नीचे जा सकती हैं.

सोना-चांदी की कीमतें इतनी तेजी से क्यों गिर रही हैं?

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे मुख्य रूप से तीन कारण सामने आ रहे हैं.

    पहला कारण- अमेरिकी डॉलर की मजबूती है. वैश्विक बाजार में निवेशक नकदी के लिए डॉलर का रुख कर रहे हैं. इससे सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा है.
    दूसरा कारण – अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें हैं. बाजार में दिसंबर में ब्याज दर बढ़ाए जाने की संभावना को लेकर धारणा बनी हुई है.
    तीसरा कारण – वैश्विक बाजारों में व्यापक बिकवाली है. सोने-चांदी के साथ तांबा, अन्य औद्योगिक धातुएं, शेयर और क्रिप्टोकरेंसी भी दबाव में हैं। 

    अनिंद्य बनर्जी ने बताया कि डॉलर इंडेक्स करीब 104 के स्तर पर था, जो लगभग 19 महीने का उच्च स्तर है. उनके अनुसार, अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड कम होने के बावजूद सोने में गिरावट जारी रहना नकदी जुटाने की बढ़ती होड़ को दर्शाता है। 

चांदी की कीमतों में और गिरावट आ सकती है?

चांदी में सोने से ज्यादा तेज गिरावट दर्ज की गई है. शुक्रवार को इसकी कीमत छह प्रतिशत टूटी, जबकि सोने में करीब चार प्रतिशत की कमजोरी आई. एक्सपर्ट दर्शन देसाई ने बताया कि चांदी में बिकवाली का दबाव अधिक रहा है और आने वाले दिनों में भी बाजार में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है. दूसरी ओर, अनिंद्य बनर्जी का कहना है कि सट्टा आधारित निवेश करने वाले कारोबारी अपनी पोजिशन घटा रहे हैं. कुछ स्टॉक रखने वाले कारोबारी नकदी जुटाने के लिए बिक्री कर सकते हैं, जबकि उत्पादक आगे की गिरावट से बचने के लिए हेजिंग बढ़ा सकते हैं. हालांकि, चांदी कितने रुपये तक गिरेगी, इसे लेकर विशेषज्ञों ने कोई निश्चित लक्ष्य नहीं बताया है। 

सवाल: सोने के वायदा कारोबार में कितनी गिरावट आई?
 मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में भी सोने पर बिकवाली का दबाव देखने को मिला. दिसंबर डिलीवरी वाले सोने के वायदा अनुबंध की कीमत 4,683 रुपये यानी 3.67 प्रतिशत गिरकर 1,22,769 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. इस दौरान कुल 11,730 लॉट में कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों के अनुसार, कमजोर हाजिर मांग और पिछले कई दिनों से जारी गिरावट ने कारोबारी धारणा को प्रभावित किया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क के सोने का वायदा भाव भी 3.53 प्रतिशत गिरकर 3,555.52 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। 

अभी सोना और चांदी खरीदना सही रहेगा?

कीमतों में बड़ी गिरावट के बाद उन ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ी है, जो लंबे समय से सस्ते भाव का इंतजार कर रहे थे. दर्शन देसाई के मुताबिक, कम कीमतों ने कुछ खरीदारों को बाजार की ओर आकर्षित किया है. हालांकि, खुदरा बाजार में लोग अभी भी सतर्कता बरत रहे हैं. उन्होंने बताया कि ग्राहक एकमुश्त बड़ी खरीदारी करने के बजाय छोटी मात्रा में और अलग-अलग चरणों में खरीदना पसंद कर रहे हैं। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports