,

महाकाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव द मास्टर ऑफ टाइम’ कॉफी टेबल बुक का करेंगे विमोचन

विज्ञान भवन में प्राचीन सामग्रियों के वैज्ञानिक आयु निर्धारण एवं पुरा-जलवायु अध्ययन की मिलेगी सुविधा भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार, 23 नवम्बर को भोपाल स्थित मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मेपकास्ट) के विज्ञान भवन में प्रदेश की प्रथम डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला एवं डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर गैलरी का शुभारंभ करेंगे।…

महाकाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव द मास्टर ऑफ टाइम’ कॉफी टेबल बुक का करेंगे विमोचन

विज्ञान भवन में प्राचीन सामग्रियों के वैज्ञानिक आयु निर्धारण एवं पुरा-जलवायु अध्ययन की मिलेगी सुविधा

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार, 23 नवम्बर को भोपाल स्थित मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मेपकास्ट) के विज्ञान भवन में प्रदेश की प्रथम डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला एवं डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर गैलरी का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ‘महाकाल : द मास्टर ऑफ टाइम’ विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी करेंगे। इस अवसर पर ‘प्राचीन से आधुनिक काल तक वैज्ञानिक विधियों से कालगणना’ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित होगी।

ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला प्रदेश में पुरातात्विक सामग्रियों की वैज्ञानिक रूप से आयु निर्धारण और पुरा-जलवायु अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध कराएगी। इस तकनीक के माध्यम से लगभग 10 लाख वर्ष तक पुरानी सामग्रियों की आयु का आकलन किया जा सकेगा। प्रयोगशाला से प्राचीन मानव सभ्यताओं, पर्यावरणीय बदलावों तथा ऐतिहासिक परिस्थितियों के वैज्ञानिक अध्ययन को बढ़ावा मिलेगा।

डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर गैलरी में प्रसिद्ध पुरातत्वविद्, चित्रकार एवं इतिहासकार डॉ. वाकणकर के जीवन, शोध एवं योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा। भीमबेटका शैलाश्रयों की खोज उनके महत्वपूर्ण योगदानों में शामिल है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्राप्त है। गैलरी के माध्यम से उनके शोध एवं भारतीय पुरातत्व के क्षेत्र में योगदान को आमजन, विद्यार्थियों और शोधार्थियों तक पहुंचाया जाएगा।

राष्ट्रीय कार्यशाला में भारतीय कालगणना परंपरा, प्राचीन खगोलीय ज्ञान और आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों के समन्वय पर देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक, पुरातत्वविद् एवं विशेषज्ञ विचार-विमर्श करेंगे। कार्यक्रम में विचारक एवं समाजसेवी सुरेश सोनी उपस्थित रहेंगे। विज्ञान भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. शिव कुमार शर्मा, अखिल भारतीय सह-संगठन सचिव प्रवीण रामदास, वीर भारत न्यास के निदेशक श्रीराम तिवारी उपस्थित रहेंगे।

मेपकास्ट के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी ने बताया कि परिषद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को समाज की आवश्यकताओं से जोड़ते हुए अनुसंधान, नवाचार, पारंपरिक ज्ञान, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक-आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। डॉ. वाकणकर गैलरी एवं ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला की स्थापना प्राचीन सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान के बीच सेतु स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports