इजरायल में फिर प्रधानमंत्री बन सकते हैं नेतन्याहू, गादी आइजनकोट के सामने सरकार बनाने के तीन विकल्प

तेहरान इजरायल में आम चुनाव के बाद अब सरकार बनाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रपति ने याशर पार्टी के गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का न्योते दिया था। ऐसे में उन्हें 28 दिन के अंदर बहुमत साबित करना है। पहले अरब पार्टियों के समर्थन से सरकार बनाने की बात रखी गई…

इजरायल में फिर प्रधानमंत्री बन सकते हैं नेतन्याहू, गादी आइजनकोट के सामने सरकार बनाने के तीन विकल्प

तेहरान
इजरायल में आम चुनाव के बाद अब सरकार बनाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रपति ने याशर पार्टी के गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का न्योते दिया था। ऐसे में उन्हें 28 दिन के अंदर बहुमत साबित करना है। पहले अरब पार्टियों के समर्थन से सरकार बनाने की बात रखी गई थी। हालांकि अब यह वार्ता विफल होती नजर आ रही है। ऐसे में आइजनकोट ने अपने ही प्रतिद्वंद्वी बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी का रुख किया है। उन्होंने लिकुड पार्टी को गठबंधन के लिए बातचीत करने का न्योता दिया है। 22 नवंबर को ही दोनों पार्टियों की बात शुरू हो सकती है।

क्या फिर पीएम बन जाएंगे नेतन्याहू?
आम चुनाव में बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी ने 53 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं आइजनकोट की याशर पार्टी के खाते में 48 सीटें आई हैं। ऐसे में गठबंधन की वार्ता में लिकुड पार्टी बेंजामिन नेतन्याहू को फिर प्रधानमंत्री बनाने की बात रख सकती है। वहीं अगर तय समय तक आइजनकोट की पार्टी सरकार नहीं बनाती है तो राष्ट्रपति नेतन्याहू को भी सरकार बनाने का न्योता दे सकते हैं।

बेंजामिन नेतन्याहू पहले से भी इस प्रयास में लगे थे कि याशर पार्टी को उनकी तरफ देखना पड़े। इसलिए कई बार वे अरब पार्टियों को उनके खिलाफ उकसा रहे थे। पिछले रविवार को भी दोनों पार्टियों के बीच में बातचीत की शुरुआत हुई थी लेकिन यह किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। आपको बता दें कि आइजनकोट की पार्टी नेतन्याहू की विरोधी है। लेकिन आम चुनाव में दोनों ही पार्टियो को बहुमत नहीं मिला। बहुमत के लिए कम से कम 61 सीटों की जरूरत है।

क्या है आइजनकोट की शर्त
आइजनकोट की पार्टी ने शर्त रखी थी कि वह नेतन्याहू की पार्टी से गठबंधन को तैयार हैं लेकिन प्रधानमंत्री वह खुद बनेंगे। वहीं यह गठबंधन पार्टी के साथ होगा लेकिन नेतन्याहू को इससे बाहर रहना होगा। अब आइजनकोट की पार्टी के अंदर ही गठबंधन को लेकर मतभेद है। बता दें कि आइजनकोट को सरकार बनाने कि लिए 28 दिन का समय दिया गया है। राष्ट्रपति हरजोग चाहें तो इस समय को 14 दिन और भी बढ़ा सकते हैं।

क्या हैं अइजनकोट के पास तीन विकल्प?
जरायल की याशर पार्टी के नेता गादी आइजेनकोट ने शुक्रवार को कहा कि यदि व्यापक गठबंधन बनाने के प्रयास विफल रहते हैं, तो वह अपने नेतृत्व में राष्ट्रीय आपातकालीन सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह बातचीत को अनिश्चितकाल तक खिंचने नहीं देंगे। आइजनकोट के पास अब तीन विकल्प हैं। पहले विकल्प के तहत उन्होंने अति-रूढ़िवादी यहूदी दलों यानी हरेदीम के साथ गंभीर बातचीत की बात कही। इसका उद्देश्य ऐसी व्यवस्था तैयार करना है, जो तोराह के अध्ययन के लिए अपना पूरा समय समर्पित करने वालों की स्थिति बनाए रखते हुए इजरायली सेना की जरूरतों को पूरा करे। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन वार्ताओं का मतलब सभी के लिए अनिवार्य सैन्य सेवा लागू करने की अपनी प्रतिबद्धता से पीछे हटना नहीं है।

दूसरे विकल्प के तहत प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के साथ बातचीत शामिल है। आइजेनकोट ने कहा कि समझौते तक पहुंचने के प्रयासों के बावजूद इन वार्ताओं में बाधाएं बनी हुई हैं। तीसरे विकल्प के तहत आइजेनकोट ने कहा कि यदि व्यापक गठबंधन बनाने के प्रयास विफल रहते हैं, तो वह राष्ट्रीय आपातकालीन सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। उनका इरादा शपथ ग्रहण से पहले या उसके बाद इस सरकार का विस्तार करने का है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports