,

CM साय के आश्वासन के बाद माने पटवारी, छत्तीसगढ़ में फिलहाल टली हड़ताल

रायपुर. छत्तीसगढ़ में 40 दिन से पीवी एप को लेकर लामबंद पटवारियों ने रविवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात के बाद पटवारियों ने यह फैसला लिया है. हड़ताल खत्म होने से धान खरीदी से संबंधित व्यवस्था बिना परेशानी के संचालित हो पाएंगी. दरअसल, पीवी एप…

CM साय के आश्वासन के बाद माने पटवारी, छत्तीसगढ़ में फिलहाल टली हड़ताल

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में 40 दिन से पीवी एप को लेकर लामबंद पटवारियों ने रविवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात के बाद पटवारियों ने यह फैसला लिया है. हड़ताल खत्म होने से धान खरीदी से संबंधित व्यवस्था बिना परेशानी के संचालित हो पाएंगी.

दरअसल, पीवी एप के माध्यम से फसल के भौतिक सत्यापन में आ रही तकनीकी और व्यावहारिक समस्याओं को लेकर पटवारियों में नाराजगी थी. इसे हटाए जाने की मांग की गई थी. इस बीच धान खरीदी तिहार की शुरूआत हुई. हड़ताल का असर किसानों पर पड़ा. मुख्यमंत्री साय ने दो दिन पहले पटवारियों से काम पर लौटने की अपील की थी.
राजस्व पटवारी संघ ने सूचना जारी करते हुए 22 नवबंर को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है. इसके साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की है कि हड़ताल अवधि में पटवारियों के खिलाफ निलंबन, ब्रेक इन सर्विस, स्थानांतरण, कारण बताओ नोटिस जैसे दमनात्मक कार्यवाहियों को शून्य किया जाए. अनिश्चितकालीन आंदोलन की संपूर्ण अवधि को कार्य दिवस मान्य वेतन करते हुए उक्त अवधि का नियमित वेतन प्रदाय किया जाए. वहीं वेतन विसंगति एवं पदोन्नति के संबंध में तत्काल निर्णय लेते हुए आदेश जारी किया जाए. इसके अलावा कर्मचारियों के समस्याओं के निराकरण के लिये ऑनलाईन मुख्यमंत्री जनदर्शन सेवा शुरू किया जाए.

पटवारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई पर सरकार विचार करेगी : CM साय
पटवारियों की हड़ताल को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि पटवारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल आज CM हाउस पहुंचा था. इस दौरान पटवारी संघ ने अपनी हड़ताल समाप्त करने का वादा किया है. पटवारियों की वेतन और प्रमोशन संबंधी मांगों को लेकर एक समिति का गठन किया गया है. यह समिति पटवारियों से भी सुझाव लेगी और जल्द ही सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. सरकार रिपोर्ट के आधार पर उनकी मांगों पर विचार करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में धान खरीदी चल रही है और चक्रवात के कारण फसलों का आकलन भी किया जाना है, ऐसे में पटवारियों का काम पर लौटना जरूरी है.

पटवारियों की हड़ताल समाप्त : मंत्री टंकराम वर्मा
लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत करते हुए राजस्व मंत्री टंक वर्मा ने कहा कि पटवारियों की हड़ताल समाप्त हो चुकी है. वहीं विधायक सुशांत शुक्ला का कहना है कि पटवारी ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की है. मुख्यमंत्री ने पटवारियों की मांगों को सुना. उनकी जायज मांगों को पूरा किया जाएगा.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports